ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

FASTag News: फास्टैग अनिवार्य होने के बाद नकद टोल टैक्स देने वाले हुए परेशान, जानें इससे जुडी महत्वपूर्ण जानकारी

नई दिल्ली। देशभर में सभी वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य हो गया है। फास्टैग नहीं होने पर टोल प्लाजा पर आपको भारी जुर्माना भरना पड़ सकता है। सोमवार आधी रात से लागू होने वाले इस नियम के बाद से नकद लेन बंद करने की तैयारी हो गई है। अब जिन वाहन चालकों के वाहन में फास्टैग नहीं होगा और वे फास्टैग में लगेंगे तो उनसे दोगुना टोल टैक्स वसूला जाएगा। बता दें कि अबतक दोनों दिशाओं की लेन में एक-एक लेन नकद के लिए आरक्षित थी। अब यह लेन बंद कर दी जाएगी। सभी राष्ट्रीय राजमार्ग पर फास्टैग अनिवार्य करने के बाद लोगों की परेशानियों का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनों लेन में अब नकद की व्यवस्था खत्म करने के बाद नकद टोल टैक्स देने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

मध्य प्रदेश के इंदौर में नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के क्षिप्रा टोल प्लाजा (Kshipra toll plaza) में नकद टोल देने वाले लोग परेशान हो रहे हैं। टोल प्लाजा में सहायक टोल मैनेजर विकास रावत ने न्यूज एजेंसी एएनआइ से बातचीत करते हुए बताया कि फस्टैग के बिना वाहनों के मालिकों पर राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल प्लाजा में नकद भुगतान करने पर दोगुना टोल वसूला जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम FASTag के बिना वाहनों के मालिकों से दोगुना टोल टैक्स वसूल रहे हैं। ऐसे वाहन यहां एक अलग लेन से गुजर रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने 15-16 फरवरी की मध्यरात्रि से FASTag को अनिवार्य कर दिया है। एनएचएआइ (NHAI)अधिकृत स्टॉल 500 मीटर दूर लगाए गए हैं। जहां पर ड्राइवरों को फास्टैग दिए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button