ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

ओडीएफ में जिले की पहली पंचायत बनी थी अज्यौरा

ठठिया : जब अज्यौरा मजरा को पंचायत का दर्जा मिला तो हालात पूरी तरह से बदतर थे। हालांकि पंचायत की आबादी कम और दायरा भी बहुत छोटा है, लेकिन विकास की परिस्थितियां बहुत खराब थी। पहली बार प्रधान बन गांव को ओपीएफ बनाने पर जोर दिया। कोशिशों से कामयाबी मिली और जिले में ओडीएफ बनने वाली पहली पंचायत बनी।

विकास खंड उमर्दा की अज्यौरा ग्राम पंचायत वर्ष 2015 में बनी है। इसमें एक ही मजरा है और ग्राम पंचायत का दायरा भी छोटा है। ग्राम पंचायत के हालात बहुत खराब थे। त्रिस्तरीय चुनाव में प्रधान के पद पर जनता ने रंजीत को चुना। निवर्तमान प्रधान रंजीत ने गांव में शिक्षा व स्वच्छता पर जोर दिया। प्राथमिकता से गांव की कच्ची गलियों को इंटरलॉक कराया। खड़ंजा से सड़कें सुधारी। नालियों को पक्का बनाया। केंद्र सरकार की योजना के तहत घर-घर इज्जतघर बनवाए। निर्माण के साथ गांव के लोगों को जागरूक कर खुले में शौच जाने से रोक लगाई। ग्रामीण इज्जतघर को इस्तेमाल करने लगे। इससे जिले में पहली पंचायत ओपीएफ के लिए घोषित की गई। गांव की स्वच्छता को लेकर स्वच्छ भारत मिशन से वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री से सम्मानित किए गए

स्कूलों की बदल दी तस्वीर

गांव में एक प्राथमिक व एक जूनियर स्कूल है। दोनों स्कूलों में टायल्स, रंग-रोगन, बिजली, पानी, रसोई घर व बेहतर इज्जतघर का निर्माण कराया। स्कूल की स्थिति बदलने पर गांव के कई बच्चे कांवेंट स्कूल को छोड़कर परिषदीय स्कूल में जाने लगे हैं। एक नजर में पंचायत

ब्लाक – उमर्दा

ग्राम पंचायत – अज्यौरा

मतदाता – 1,135

आबादी – 3,343

आवास – 130 क्या कहते हैं जिम्मेदार

पहली बार प्रधान पद की जिम्मेदारी मिली तो स्वच्छता पर जोर दिया। इसके बाद शिक्षा को बेहतर बनाने का काम किया। बजट के मुताबिक ग्राम पंचायत में काम कराए गए हैं।

रंजीत सिंह, निवर्तमान प्रधान बजट के आधार पर ग्राम पंचायत में बेहतर काम कराए गए। स्वच्छता पर गांव को मुख्यमंत्री से सम्मान भी मिला है। यह ग्राम पंचायत के लिए प्रशंसनीय है।

सरला देवी, बीडीओ, ब्लॉक-उमर्दा

Related Articles

Back to top button