ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

बजट सत्र: उत्तराखण्ड आपदा पर CM योगी का बयान- ‘यूपी के पीड़ित परिवारों का हर संभव मदद कर रही सरकार’

लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तराखण्ड आपदा पर बयान देते हुए कहा कि हमने मंत्रियों की टीम लगाई है, और उत्तर प्रदेश के पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद की जा रही है। मैं उत्तराखंड त्रासदी में शिकार हुए लोगों को विनम्र श्रद्धांजलि देता हूँ। उन्होंने कहा कि आपदा में जो लापता हुए हैं उनको राज्य सरकार खोज कर रही और एजेंसियों, उत्तराखंड सरकार के साथ समन्वय बनाकर कार्य कर रही है। शोक संतप्त परिवारों की मदद के लिए राज्य सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

बता दें कि यूपी विधानसभा के दूसरे दिन की कार्यवाही 11 बजे जैसे ही आरंभ हुई, विपक्षी दल समाजवादी पार्टी ने तीन कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के आंदोलन का मुद्दा उठाया जिस पर सदन में जमकर हंगामा हुआ उसके बाद विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने सदन की कार्यवाही आधे घंटे के लिये स्थगित कर दी। जिसके बाद 11:30 बजे सदन की कार्यवाही फुर से शुरू हुई।

Related Articles

Back to top button