ब्रेकिंग
भरत तिवारी के घर पहुंचे पावर स्टार पवन सिंह: भतीजी ने बांधी राखी, परिजनों ने लगाई निष्पक्ष जांच की ग... झारखंड में नौकरी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन पर पुलिस का कड़ा एक्शन: गिरिडीह और हजारीबाग में 3 नई FIR, 9... तनाव के बीच पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर का तेहरान दौरा: क्या 'मक्का डिफेंस पैक्ट' में शामिल होगा ईरान... गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या की जिम्मेदारी: लीक ऑडियो में... EPF में गलत जॉइनिंग या एग्जिट डेट से रुक सकती है पेंशन और ट्रांसफर: जानिए ऑनलाइन ठीक करने का आसान तर... अमरावती जिला महिला अस्पताल के बेबी वार्ड में भीषण आग: वेंटिलेटर ब्लास्ट से 3 नवजातों की दर्दनाक मौत ED का बड़ा एक्शन: मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद और फरीदाबाद में 9 ठिकानों पर छापेमारी, ₹19.91 करोड़ का फर्जी... 🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ...
देश

स्कूल जा रही छात्रा संग शोहदे ने की बदतमीजी, बीच सड़क पीटकर सोशल मीडिया पर डाला वीडियो

लखनऊः उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर योगी आदित्यनाथ सरकार सख्त है। इसके बावजूद प्रदेश में महिलाओं को लेकर अपराध बढ़ता जा रहा है। ताजा मामला राजधानी लखनऊ का है। जहां स्कूल जा रही छात्रा को शोहदे ने पीट दिया। इतना ही नहीं बदमाश ने सरेराह हुई वारदात का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर डाल दिया।

वहीं लापरवाही हद तब पार हो गई जब वीडियो देखने के बाद भी इंस्पेक्टर वीडियो एक साल पुराना होने का दावा करते रहे। छात्रा के साथ हुई घटना की जानकारी मिलने पर अधिकारियों ने दोषी के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि वायरल वीडियो में शोहदा छात्रा को बेरहमी से पिटता हुआ दिखाई पड़ रहा है। वीडियो सामने आने पर इंस्पेक्टर पीजीआई आशीष द्विदे ने घटना एक साल पुरानी होने का दावा किया। उन्होंने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। यही जानकारी इंस्पेक्टर ने अपने अधिकारियों को भी दी थी। लेकिन रात होने तक इंस्पेक्टर का रुख बदल गया। कल्ली पश्चिम निवासी विकास रावत को गिरफ्तार करने के बाद इंस्पेक्टर ने बताया कि वीडियो का दूसरा हिस्सा वायरल हुआ था। जिस पर कार्रवाई करते हुए विकास को गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Back to top button