ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

Train Accident : हरियाणा के नारनौल में हुआ ट्रेन हादसा, पटरी टूटने से 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त, राहत बचाव काम जारी

नारनौल (अटेली)हरियाणा के नारनौल में एक बड़ा ट्रेन हादसा हो गया है। शुक्रवार की दोपहर हुए इस ट्रेन हादसे में एक मालगाड़ी भीलवाड़ा के पास पलट गई है। इस हादसे में करीब 39 डिब्बे क्षतिग्रस्त हुए हैं। शुरुआती मिल रही जानकारी के अनुसार पटरी भी  टूटी हुई है लेकिन हादसा किस कारण हुआ है यह पता नहीं चल पाया है। यह मालगाड़ी रेवाड़ी से फुलेरा जा रही थी कि भीलवाड़ा के पास ट्रैक से उतर कर पलट गई है

बता दें कि ट्रेन हादसा होने पर फिलहाल इस रूट पर गाड़ियों का परिचालन रोक दिया गया है। राहत बचाव का काम शुरू कर दिया है। रेलवे ट्रैफिक टीम व अन्य टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

मालगाड़ी में थे कुल 90 कंटेनर 

मिली जानकारी के अनुसार मालगाड़ी में कुल 90 कंटेनर थे। हादसे के बाद ये डब्बे करीब 50 मीटर नीचे गिर गए। वहीं रेल की पटरी भी उखड़ गई। सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए हैं। राहत बचाव का काम तेजी से किया जा रहा है। फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। मालगाड़ी पुराने रेलवे ट्रैक से आ रही थी। इस ट्रैक पर यात्री ट्रेनों का भी आवागमन होता है। ऐसे में रेल प्रशासन रेल लाइन को दुरुस्त कर सेवा को फिर से बहाल करने में जुट गया है।

शुरुआती जांच में यह भी बात सामने आ रही थी कि यह हादसा एक साजिश है। हालांकि दिन ढलने के दौरान यह  भी पता चला कि भीलवाड़ा के पास हुए मालगाड़ी हादसे में ना तो किसान आंदोलन ना ही किसी आतंकी संगठन की साजिश थी।

Related Articles

Back to top button