ब्रेकिंग
Hyderabad-Jaipur Weekly Express: रेलवे का बड़ा तोहफा; अब साप्ताहिक चलेगी हैदराबाद-जयपुर एक्सप्रेस, इन... Raja Raghuvanshi Murder Case: ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड की आरोपी सोनम के नेपाल भाग... Ujjain Mahakal Elephant Controversy: महाकाल के हाथी 'श्यामू' को लेकर विवाद; वन विभाग की टीम को नहीं ... CM Mohan Yadav Sagar Visit: 14 जून को केसली पहुंचेंगे सीएम मोहन यादव; देवरी और केसली के लिए हो सकती ... Anganwadi Nutrition Scam: आंगनवाड़ी के लड्डू प्रीमिक्स में निकला सांप का बच्चा; जानें बच्चों को कैसे... Morena News: चंबल का मान बढ़ा; पैरा आर्म रेसलर निरंजन गुर्जर ने नेशनल चैंपियनशिप में जीते दो गोल्ड मे... Chhindwara MP Visit: सांसद बंटी विवेक साहू ने टेकापार और मानेगांव में लगाई चौपाल; समस्याओं का मौके प... Ratlam News: जावरा की डेयरी में दूध में मिलाया जा रहा था प्रोटीन पाउडर; खाद्य विभाग ने मारा छापा, भा... Diesel Theft in Shahdol: शहडोल में रेलवे की बड़ी लापरवाही; बुढार स्टेशन पर खड़े रेल इंजन से उड़ाया गया ... Jabalpur News: पूर्व मंत्री हरेंद्रजीत सिंह बब्बू को फिर मिली जान से मारने की धमकी; गोरखपुर थाने में...
देश

लालकिला हिंसा में दिल्ली पुलिस ने जारी कीं 20 और तस्वीरें, क्राइम ब्रांच ने तेज की तलाश

दिल्ली पुलिस ने शनिवार को 26 जनवरी हिंसा में शामिल 20 और लोगों की तस्वीरें जारी की हैं। दिल्ली पुलिस इनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। इससे पहले शनिवार को ही दिल्ली पुलिस ने 200 लोगों की तस्वीरें जारी की थीं। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की टीम ने सभी की तलाश तेज कर दी है।

बता दें कि 26 जनवरी को नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर परेड का आयोजन किया था। जिसमें कुछ उपद्रवी टैक्टर समेत ऐतिहासिक लालकिला परिसर में पहुंच गए और पोल पर निशान साहिब का झंडा लहरा दिया था, यहां उपद्रवियों ने दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ मारपीट भी की।

दीप सिद्धू हुआ गिरफ्तार
हिंसा में पंजाबी एक्टर दीप सिद्धू का नाम सबसे प्रमुख था। दीप सिद्धू को दिल्ली पुलिस ने हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच लगातार दीप सिद्धू से पूछताछ कर रही है। क्राइम ब्रांच की टीम उसको लेकर घटनास्थल पर भी पहुंची और जानकारी हासिल की। इसके अलावा एक और उपद्रवी इकबाल सिंह को भी क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। लालकिले की हिंसा में अब तक पांच से अधिक आरोपियों को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी लोगों की तलाश जारी है।

लक्खा सिधाना दिल्ली पुलिस की पहुंच से बाहर
लालकिला हिंसा में एक और आरोपी लक्खा सिधाना अभी दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की पकड़ से बाहर है। हाल ही में लक्खा सिधाना ने फेसबुक पर वीडियो के जरिए किसानों के नाम एक संदेश जारी किया था। जिसमें सिधाना ने कहा कि वह पांच मार्च को किसानों के समर्थन में रैली करेगा।

किसान नेता ने दिया विवादित बयान
वहीं, बीकेयू के प्रमुख गुरनाम सिंह चढूनी ने शुक्रवार को किसानों से कहा कि दिल्ली पुलिस के जवान अगर आपके गांवों में किसी को गिरफ्तार करने आते हैं तो उनका ‘घेराव’ करें और उन्हें तब तक नहीं जाने दें जब तक कि जिला प्रशासन आश्वासन नहीं देता कि उन्हें गांवों में आने के लिए फिर अनुमति नहीं दी जाएगी।

भारतीय किसान यूनियन (बीकेयू) के नेता राकेश टिकैत द्वारा पंजाब और हरियाणा में ‘महापंचायतों’ का आयोजन करने का हवाला देते हुए चढूनी ने कहा कि दोनों राज्यों में ऐसे आयोजनों की जरूरत नहीं है। हरियाणा बीकेयू के नेता ने लोगों से पुलिसकर्मियों को वस्तुत: बंधक बनाने की अपील करते हुए यह विवादास्पद बयान दिया। वह राष्ट्रीय राजधानी में किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के बाद दिल्ली पुलिस की कार्रवाई की ओर इशारा कर रहे थे।

चढूनी ने एक वीडियो संदेश में कहा कि दिल्ली पुलिस के कर्मी अगर छापेमारी करते हैं और किसी को पकड़ने आते हैं तो उनका घेराव किया जाना चाहिए, वहां बैठाया जाना चाहिए और पूरे गांव एवं आसपड़ोस को सूचित किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें तब तक नहीं छोड़ा जाना चाहिए जब तक कि जिला प्रशासन यह आश्वासन नहीं देता कि दिल्ली पुलिस आपके गांव, जिले में फिर से प्रवेश नहीं करेगी।” एक अन्य वीडियो संदेश में चढूनी ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के किसान केंद्र के कृषि से जुड़े कानूनों से अवगत हैं और इन दोनों राज्यों में ‘पंचायत’ आयोजित करने की जरूरत नहीं है।

Related Articles

Back to top button