ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

पहली बार बिहार का Budget पेश करेंगे तारकिशोर प्रसाद, आम से लेकर खास तक का रखा गया ध्यान

पटनाः बिहार के उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आज पहली बार विधानसभा में वित्त मंत्री के तौर पर राज्य का बजट पेश करेंगे। बजट में रोजगार पर विशेष ध्यान रखा गया है। वहीं डिप्टी सीएम ने कहा कि इस बार के बजट में आम से लेकर खास लोगों तक का ध्यान रखा गया है।

सोमवार को सुबह 11 बजे से विधानसभा की कार्यवाही शुरू हो जाएगी। पहले प्रश्नोत्तर काल फिर ध्यानाकर्षण सूचना है। उस पर सरकार का जवाब लिया जाएगा। इसके बाद 2 बजे से उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री तारकिशोर प्रसाद अपना पहला बजट सदन में पेश करेंगे। वहीं इससे पहले तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि चुनाव के समय में एनडीए ने जनता से जो भी वादे किए थे, यह बजट उन पर खरा उतरने वाला होगा। कोरोना के कारण बिहार की अर्थव्यवस्था पीछे चली गई है। नीतीश सरकार इस बजट के जरिए उसे भी पटरी पर लाने का काम करेगी।

बता दें कि कोरोना महामारी के दौर में आर्थिक चुनौतियों को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार राज्य सरकार का बजट का आकार पहले जैसा ही होगा। बीते साल यह 2 लाख 11 हजार 761 करोड़ रुपए का था। इस बार का बजट भी इसी के आसपास रहने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button