ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

रॉबर्ट वाड्रा ने साइकिल चलाकर किया महंगे तेल का विरोध, राहुल गांधी ने भी ट्वीट कर निकाली भड़ास

इन दिनों देश में  पेट्रोल और डीजल की कीमतों में आग लगी हुई है। जहां कई शहरों में पेट्रोल 100 के पार पहुंच गया है तो डीजल भी 80 के पार बिक रहा है। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों को कांग्रेस ने सियासी मुद्दा बना लिया है। वह अलग अलग तरीके से सरकार के खिलाफ को घेरने में जुटी हुई है । आज जहां एक तरफ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट के जरिए सरकार को घेरा तो वहीं दूसरी तरफ रॉबर्ट वाड्रा ने साइकिल चलाकर अपना विरोध जताया।

PunjabKesari

मित्रों’ की जेब भर रही मोदी सरकार: राहुल गांधी
राहुल गांधी ने साेमवार सुबह ट्वीट कर लिखा कि पेट्रोल पम्प पर गाड़ी में तेल डालते समय जब आपकी नज़र तेज़ी से बढ़ते मीटर पर पड़े, तब ये ज़रूर याद रखिएगा कि कच्चे तेल का दाम बढ़ा नहीं, बल्कि कम हुआ है। पेट्रोल 100 रुपय/लीटर है। आपकी जेब ख़ाली करके ‘मित्रों’ को देने का महान काम मोदी सरकार मुफ़्त में कर रही है!

PM एसी कमरे से निकलें, लोगों की दिक्कतों को देखें: रॉबर्ट वाड्रा
वहीं  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा साेमवार सुबह बढ़ती कीमतों के विरोध में  खान मार्केट से अपने ऑफिस तक साइकिल से ही गए। इस दाैरान उन्होंने  मीडिया से बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आपको एसी कारों से बाहर आकर देखना चाहिए कि लोगों को कितनी परेशानी उठानी पड़ रही है। वह सिर्फ इतना ही करते हैं कि हर चीज के लिए पिछली सरकारों पर निशाना साधते हैं और आगे बढ़ जाते हैं।

शायद प्रधानमंत्री तेल की कीमतों को कम कर दें: रॉबर्ट वाड्रा
रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि शायद ये देखने के बाद प्रधानमंत्री तेल की कीमतों को कम करेंगे। बता दें कि पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के मद्देनजर कांग्रेस नेताओं ने साइकिल पर सवारी करने का फैसला किया और केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button