ब्रेकिंग
Gwalior Dog Attack: ग्वालियर में आवारा कुत्ते का 6 साल के मासूम पर हमला; चेहरे पर लगे 100 टांके, हाल... Chhindwara Cough Syrup Case: 20 से ज्यादा बच्चों की मौत के मामले में हाईकोर्ट का बड़ा फैसला; आरोपी डॉ... Indore Lokayukta Raid: महिला बाल विकास अधिकारी पर लोकायुक्त का छापा; 9 करोड़ से अधिक की संपत्ति का ख... MP Rajya Sabha Row: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज होने पर कांग्रेस का प्रदर्शन; चुनाव आयोग के गेट... Gwalior Music Heritage Row: हद्दू खां सभागार से ध्रुपद केंद्र हटाने का प्रस्ताव खारिज; सदन में हुआ ज... Shivpuri News: छात्रावास की छात्राओं का फूटा गुस्सा; दूषित भोजन और बदहाल सुविधाओं को लेकर पहुंचीं कल... MP Govt News: सरकारी नौकरी के लिए 'दो बच्चों' की सीमा खत्म; मोहन सरकार का बड़ा फैसला, कर्मचारियों को ... Chhindwara Industrial Land Row: 1200 एकड़ जमीन पर उद्योग या किसानों को वापसी; सांसद बंटी साहू ने सीए... Mandla Bus Accident: बम्हनी बंजर में मजदूरों से भरी बस मकान में घुसी; ड्राइवर पर लगा नशे में होने का... MP Politics: 'अगले लोकसभा चुनाव में जीतेंगे सभी 29 सीटें'; पीएम मोदी के नेतृत्व पर सीएम मोहन यादव का...
विदेश

ईरान के परमाणु ठिकानों के निरीक्षण में यूएन की टीम को सीमित अनुमति

तेहरान। ईरान ने अपने परमाणु ठिकानों के निरीक्षण को पहुंची संयुक्त राष्ट्र की टीम को फिलहाल सीमित अनुमति ही दी है। यहां पर निगरानी करने वाली टीम फिलहाल कोई फोटो भी नहीं खींच सकेगी। इधर संयुक्त राष्ट्र (यूएन) अंतरराष्ट्रीय एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आइएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी ने कहा है कि ईरान के सीमित निरीक्षण की अनुमति के बावजूद उनकी टीम वहां चल रहे कामों की निगरानी कर सकती है। राफेल रविवार को अपनी टीम के साथ यहां पहुंचे हैं। उनका मकसद ईरान के साथ परमाणु कार्यक्रम की निगरानी को लेकर तकनीकी समझ को बनाए रखना है। वे चाहते हैं कि ईरान और संयुक्त राष्ट्र की निगरानी करने वाली संस्था के बीच यह समझ आगामी तीन माह तक बनी रहे।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए सीमित निरीक्षण की बात सामने आने के बाद इस बात का संकेत मिल रहे हैं कि फिलहाल हैं कि अमेरिका के जो बाइडन प्रशासन के द्वारा ईरान के साथ परमाणु समझौते पर लौटने के एलान के बाद भी ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। वह पहले अपने ऊपर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाए जाने की मांग पर अड़ा हुआ है। इसीलिए अब उसके परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण के लिए तेहरान पहुंचे अंतरराष्ट्रीय एटॉमिक एनर्जी एजेंसी (आइएईए) के महानिदेशक राफेल ग्रॉसी और उनकी टीम को फिलहाल ईरान सीमित निरीक्षण की ही अनुमति दे रहा है।

राफेल ग्रासी ने यहां परमाणु ऊर्जा संगठन के मुखिया अली अकबर सालेही से भी मुलाकात की है। ग्रासी ने बताया कि जमीनी स्तर पर जांच में उनके इंस्पेक्टरों की संख्या में कोई कमी नहीं की गई है। इधर ईरान के विदेश मंत्री मुहम्मद जवाद जरीफ ने कहा है कि आइएईए की टीम को कैमरे से फुटेज लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि यह कोई अंतिम निर्णय नहीं है और न ही यह अल्टीमेटम है।

Related Articles

Back to top button