ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मनोरंजन

Bhool Bhulaiyaa 2 की रिलीज़ डेट अनाउंस, नवंबर की इस तारीख को रिलीज़ होगी कार्तिक आर्यन-कियारा आडवाणी की फिल्म

नई दिल्ली।  कोरोना काल की वजह पिछले साल (2020) कई महीनों तक थिएटर्स पर ताले पड़े रहे। न किसी फिल्म की शूटिंग हुई और थिएटर्स बंद होने की वजह से न कोई फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज़ हो सकी। इस वजह से सिनेमाहॉल के मालिकों के काफी नुकसान भी हुआ, और बड़ें पर्दे पर फिल्म न देख पाने के चलते दर्शक भी उदास हुए। साल के अंत तक कुछ शर्तों के साथ सिनेमा हॉल्स को फिर से खोल भी दिया गया, लेकिन मेकर्स ने फिर भी बिग बजट फिल्मों को थिएटर्स में रिलीज़ करने का रिस्क नहीं लिया

पर अब निर्देशक और निर्माता पूरे दमखम के साथ सिनेमाहॉल में वापसी करने के लिए तैयार हैं। जो फिल्में कोरोना काल की वजह से पिछले साल लटक गई थीं उन्हें इस साल रिलीज़ किया जा रहा है। लगातार फिल्मों की रिलीज़ डेट अनाउंस की जा रही है। इन सबके बीच आज कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी की और तब्बू स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ की रिलीज़ डेट का भी ऐलान कर दिया गया है।

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि अनीज बज्मी द्वारा निर्देशति ‘भूल भुलैया 2’ को इसी साल 19 नंवबर को रिलीज़ किया जाएगा। पहले इस फिल्म को 31 जुलाई, 2020 में रिलीज़ किया जाना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से मार्च में ही देश में लॉकडाउन लागू हो गया और बाकी फिल्मों की तरह ये फिल्म भी रिलीज़ नहीं हो सकी।

आपको बता दें कि ‘भूल भुलैया 2’ साल 2007 में रिलीज़ हुई अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा और विद्या बालन की सुपरहिट फिल्म ‘भूल भुलैया’ का सीक्वल है। वहीं ये फिल्म 1993 में आई मलयालम फिल्म मणिचित्राताजु की रीमेक थी। ‘भूल भुलैया’ को डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बनाया था। जब्कि कार्तिक की ‘भूल भुलैया 2’ का निर्देशन अनीस बाजमी कर रहे हैं और इसके प्रोड्यूसर हैं भूषण कुमार, मुराद खेतानी और कृष्ण कुमार।

Related Articles

Back to top button