ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

Indian Railways Alert! 25 से शुरू हो रही ये महत्‍वपूर्ण ट्रेन, राउरकेला तक जाएगी; जानें विस्‍तार से

रांची। Indian Railways News Alert! Indian Railways IRCTC ट्रेनयात्रियों के लिए खुशखबरी है। रांची से जयनगर तक जाने वाली ट्रेन शुरू कर दी गई है। यह ट्रेन अब रांची के बजाय राउरकेला से खुलेगी। रेलवे ने कई दिनों से बंद चल रही बहुप्रतीक्षित ट्रेन नंबर 08605 राउरकेला जयनगर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू करने का एलान किया है। सोमवार को रेलवे ने ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया है।  यह ट्रेन राउरकेला से 25 फरवरी को खुलेगी और जयनगर तक जाएगी। ट्रेन हफ्ते में तीन दिन मंगलवार,  गुरूवार और शनिवार को चलाई जाएगी। इसी तरह जयनगर से राउरकेला जाने वाली स्पेशल ट्रेन संख्या 08606 जयनगर रांची ‌स्पेशल ट्रेन 26 फरवरी को जयनगर से खुलेगी और रांची होते हुए राउरकेला पहुंचेगी।

यह ट्रेन सप्ताह में तीन दिन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को चलाई जाएगी।  गौरतलब है कि रांची जयनगर स्पेशल ट्रेन को चलाने की मांग को लेकर रांची में धरना प्रदर्शन किए जा रहे थे। रांची से जयनगर रोड पर जाने वालों की खासी संख्या है। रेलवे ने दीपावली के मौके पर ट्रेन को चलाने का ऐलान किया था। लेकिन एक महीना चलाने के बाद इसे बंद कर दिया था, जबकि बाकी ट्रेनें अभी तक चल रही है।

इस ट्रेन के बंद होने से लोगों में काफी नाराजगी रही। यही नहीं ट्रेन पहले रांची से जयनगर के बीच चलती थी। लेकिन रेलवे बोर्ड ने इसे राउरकेला तक बढ़ाने का फैसला किया था। इसका ऐलान कई महीना पहले ही कर दिया गया था। इससे भी रांची के लोगों में नाराजगी रही। लोगों का कहना है कि रेलवे बोर्ड जयनगर से जाने वाली इस ट्रेन को रांची जयनगर के बीच ही चलाएं।

अगर ट्रेन राउरकेला और जयनगर के बीच चलाई जाती है। तो उसका विरोध होगा। रांची की विद्यापति स्मारक समिति ने बुधवार को रविवार को रेलवे स्टेशन पर धरना दिया था और स्टेशन मास्टर को ज्ञापन सौंपकर ट्रेन जल्द चलाने और इसे रांची जयनगर के बीच चलाने की मांग की थी। आंदोलनकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर को राउरकेला और जयनगर के बीच चलाया गया तो उग्र आंदोलन होगा।

ट्रेन में चार साधारण बोगी, 6 स्लीपर

राउरकेला जयनगर स्पेशल ट्रेन में कुल 14 बोगियां है। इनमें दो बोगियां थर्ड एसी, 6 बोगियां स्लीपर, साधारण बोगी और दो बोगी पार्सल की रखी गई हैं।

ट्रेन संख्या 08605

  • शाम 5:00 बजे राउरकेला से प्रस्थान
  • रात 8:05 बजे हटिया से प्रस्थान
  • रात 8:30 बजे रांची से प्रस्थान
  • रात 9:40 बजे मूरी से प्रस्थान
  • सुबह 11:25 बजे जयनगर आगमन

ट्रेन संख्या 08606

  • रात 7:30 बजे जयनगर से प्रस्थान
  •  सुबह 8:45 बजे मूरी से प्रस्थान
  • सुबह 10:20 बजे रांची से प्रस्थान
  •  सुबह 10:40 बजे हटिया से प्रस्थान
  • दोपहर बाद 2:30 बजे राउरकेला आगमन

Related Articles

Back to top button