ब्रेकिंग
Railway Employee Bonus 2026: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिल... Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह... Punjab Politics News: केवल ढिल्लों का आप सरकार पर तीखा हमला, मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मां... Gurdaspur Road Accident: गुरदासपुर में बस और मोटरसाइकिल की जोरदार टक्कर, स्कूल से लौट रहे पिता और मा... Gold and Silver Price Drop: सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी राहत, बुधवार को दोनों कीमती धातुओं क... Mansa School Closure Update: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के बाद मानसा में तनाव, स्कूलों और कॉलेजों म... Bathinda Cancer Deaths: बठिंडा के पक्का कलां गांव में कैंसर से मचा कोहराम, पिछले 15 दिनों में तीन लो... Pathankot Road Accident: पठानकोट में दर्दनाक हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से सब्जी विक्रेता और आंगनवा... Parminder Singh Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुरानी रंजिश का एंगल आया सामने Jhabal Road Accident: झबाल में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर, आंगनवाड़ी वर्कर की दर्दनाक मौत और पति ...
देश

कर्नाटक: हिरेनागवली विस्फोट में 6 मरे, प्रधानमंत्री मोदी ने व्यक्त किया दुख; पीड़ित परिवारों को दी सांत्वना

बेंगलुरु। कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर (Chikkaballapur) के हिरेनागवली (Hirenagavalli) में हुए विस्फोट के कारण हुई मौतों पर मंगलवार को  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा व खदान व भूगर्भ मंत्री मुरुगेश निरानी (Karnataka Mines & Geology Min Murugesh Nirani) समेत कई वरिष्ठ अधिकारियों ने दुख व्यक्त किया और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने का आदेश दिया है।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘चिक्कबल्लापुर में दुर्घटना के कारण हुई मौतोंं से दुखी हूं। पीड़ित परिवारों को सांत्वना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। ‘

कर्नाटक के गृहमंत्री बासवराज बोम्मई (Karnataka Home Minister Basavaraj Bommai) ने दुर्घटनास्थल का मुआयना किया। बीती रात दुर्घटना में 6 लोगों की मौत हो गई और एक घायल है।

खदान व भूगर्भ मंत्री ने कहा, ‘शिवमोगा विस्फोट के बाद ऐसी दुर्घटना दुभार्ग्यपूर्ण है। सरकार मामले की जांच करवाएगी और इसमें शामिल आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेगी। चिक्कबल्लापुर जिले के हिरेनागवली में जिलैटिन की छड़ों में विस्फोट हो गया। राज्य मंत्री सुधाकर ने कहा कि ये छड़ें अवैध रूप से रखी गई थी। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

चिक्कबल्लापुर जिले के हिरेनागवली में जिलैटिन की छड़ों में विस्फोट हो गया। चिक्कबल्लापुर जिलाधिकारी डॉक्टर के सुधाकर ने घटनास्थल का मुआयना किया। उन्होंने कहा, ‘इस घटना से हैरान हूं। ये अवैध रूप से रखी गई थी। इस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’  राज्य मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा, ‘हिरेनागवल्ली गांव के पास 6 लोगों की मौत हुई जो हैरान करने वाला है जिलाधिकारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।’

Related Articles

Back to top button