ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
देश

कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा; समस्‍तीपुर के एक ही परिवार के छह लोगों की मौत, PM मोदी जताई संवेदना

कटिहार। Bihar Road Accident:  मंगलवार की सुबह कटिहार जिले के एनएच 31 पर कुर्सेला थाना क्षेत्र में एक भीषण रोड हादसा हुआ। कोसी पुल पर एक स्कार्पियो व ट्रक की टक्कर हो गई। इस घटना में स्कार्पियो के चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई। तीन अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्‍मी का इलाज स्‍थानीय अस्‍पताल में चल रहा है। सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा के रहने वाले थे और एक ही परिवार से संबंधित थे।

घटना की जानकारी मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्‍यक्‍त किया है। उन्‍होंने कहा कि बिहार के कटिहार में हुई एक सड़क दुर्घटना में कुछ लोगों की मृत्यु हो जाने की दुखद जानकारी उन्‍हें मिली है। पीएम ने मृतक के स्‍वजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट किया है। साथ ही उन्‍होंने घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। यहां बता दें कि कल भी कटिहार में सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत और आधे दर्जन लोग जख्‍मी हो गए थे। सभी एक शादी समारोह से लौट रहे थे। वहीं, कल कटिहार, खगडिया, सुपौल और भागलपुर में कई जगहों पर सड़क हादसे में दर्जनों लोगों की मौत हो गई थी।

जानकारी के अनुसार समस्‍तीपुर से कुछ लोग एक स्‍कार्पियो पर कटिहार आए थे। सभी एक शादी के रस्‍म में शामिल हुए। सभी लड़की पक्ष के लोग थे। इन लोगों ने कटिहार के कोढ़ा प्रखंड क्षेत्र स्थित फुलवरिया गांव एक लड़के के छेका किया। यहां से लौटने के दौरान मंगलवार की सुबह करीब छह बजे स्‍कार्पियो और ट्रक में भीषण टक्‍कर हो गई। इस घटना में स्‍कार्पियो चालक समेत छह लोगों की मौत वहीं हो गई। तीन जख्‍मी हैं।

मृतकों में शिवजी महतो, नंदलाल महतो, राजकुमार, अजय महतो, रामस्वरुप साह एवं संतोष कुमार शामिल हैं। घायलों में कैलाश महतो, अर्जुन महतो व सुनील महतो का इलाज फिलहाल कुरसेला पीएचसी में चल रहा है। तीनों की स्थिति भी गंभीर बताई जा रही है। चिकित्‍सकों ने ब‍ताया कि प्रारंभिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्‍टमार्टम के लिए भेजा। दोनों वाहन को जब्‍त कर‍ लिया है। ट्रक चालक और खलासी फरार हैं। पुलिस ने घटना की सूचना मृतकों के स्वजनों को भी दी। सूचना पाकर स्‍वजन वहां पहुंचे।

बता दें कि सोमवार को भी एनएच 31 पर समेली के समीप ट्रक व आटो की टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई। एन एच पर वाहनों की बेलगाम रफ्तार लगातार दुर्घटना का सबब बन रहा है। एनएच पर डिवाइडर नहीं होना भी घटना का एक अहम कारण माना जाता है।

Related Articles

Back to top button