ब्रेकिंग
Indore Water Crisis: इंदौर में पानी के लिए हाहाकार; पुलिस के पैरों में गिरे पार्षद, शहर में जगह-जगह ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Bhopal News: भोपाल के अयोध्या बायपास पर दिनदहाड़े वन संपदा की लूट; काटे गए पेड़ों की कीमती लकड़ियां ... Twisha Sharma Case: भोपाल एम्स में मॉडल ट्विशा शर्मा का दूसरा पोस्टमार्टम; दिल्ली AIIMS की टीम कर रह... Gwalior News: पूर्व मंत्री इमरती देवी के पालतू डॉग 'ब्रूजो' की मौत; फेसबुक पर भावुक पोस्ट लिख दी श्र... क्वेटा में रेलवे ट्रैक के पास हुए धमाके में 30 लोगों की मौत, 50 से ज्यादा घायल जेम्स ऑफ बिहार ने मनाया अपना 6ठा स्थापना दिवस Moradabad Crime: मुरादाबाद में खौफनाक मर्डर; दो सगी बहनों ने प्रेमियों संग मिलकर पति को करंट और जहर ... Twisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा मौत मामले में आरोपी पति समर्थ 7 दिन की रिमांड पर; पूछताछ में नहीं द... CM Mohan Yadav Singrauli Tour: सीएम मोहन यादव ने पेश की सादगी की मिसाल; वीआईपी काफिला छोड़ मंत्रियों...
देश

जिला अनंतनाग के शालगुल के जंगलों में सुरक्षाबलों-आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

श्रीनगर। दक्षिण कश्मीर के जिला अनंतनाग के शालगुल के जंगल में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया है। आत्मसमर्पण करने की अपील करने के बाद आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी है। फिलहाल दोनों और से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाकर्मी आतंकियों को चारों और से घेरने का प्रयास कर रहे हैं ताकि वह बचकर भाग निकलने में सफल न हो पाएं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें शालगुल के जंगलों में कुछ संदिग्ध आतंकवादियों के देखे जाने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही जम्मू-कश्मीर पुलिस की एसओजी सेना की तीन आरआर और सीआरपीएफ का दल शालगुल के जंगलों में पहुंच गया। आतंकियों की तलाश के लिए सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान शुरू कर दिया। वहीं जंगल में छिपे आतंकियों ने जब सुरक्षाबलों को अपने नजदीक आते देखा तो उन्होंने उन पर गोलियां चलाना शुरू कर दी

जवाबी कार्रवाई के बीच सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा परंतु उन्होंने गोलीबारी जारी रखी। पुलिस का कहना है कि दो से तीन आतंकियों की मौजूदगी की आशंका है। फिलहाल दोनों ओर से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाकर्मी गोलीबारी का जवाब देने के साथ आतंकियों को चारों और से घेरने का प्रयास कर रहे हैं। अन्य विवरण प्रतीक्षारत है।

Related Articles

Back to top button