ब्रेकिंग
Hisar Hospital Negligence: मॉर्च्युरी में चूहों ने कुतरा महिला का शव; अस्पताल प्रशासन पर परिजनों का ... Jabalpur Transport News: जबलपुर में ट्रक भाड़ा 25% महंगा; बढ़ती लागत के कारण ट्रांसपोर्ट संघ का बड़ा फ... Khajrana Ganesh Temple: खजराना गणेश मंदिर का नि:शुल्क अन्नक्षेत्र; 40 वर्षों से हर दिन हजारों भक्तों... Jabalpur Crime News: भाजपा महिला नेता संगीता रजक की गोली लगने से मौत; घर के बाहर विवाद के दौरान हुआ ... MP Rajya Sabha Election 2026: मध्य प्रदेश में राज्यसभा चुनाव की सरगर्मियां तेज; भाजपा की तीसरी सीट प... Jabalpur News: बरगी बांध में डूबा 46 वर्षीय व्यक्ति; पत्नी और बेटों के सामने हुई मौत, परिवार में कोह... MP Investment: 'अवसरों की धरती है मध्य प्रदेश'; सीएम मोहन यादव ने निवेशकों को दिया साझेदारी का खुला ... Shivpuri News: प्रीति ग्लोबल यूनिवर्सिटी में डी-फार्मा छात्र की संदिग्ध मौत; छत पर फंदे से लटका मिला... Dhar Bhojshala News: भोजशाला में मां सरस्वती की धातु प्रतिमा ले जाने का वीडियो वायरल; एएसआई अधीक्षक ... Indore Crime News: ब्यूटी फ्रेंचाइजी के नाम पर 1.20 करोड़ की ठगी; दिल्ली की कंपनी के दो डायरेक्टर गिर...
देश

PM मोदी ने गुलमर्ग खेलो इंडिया विंटर गेम्स का किया शुभारंभ, खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

श्रीनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कश्मीर के गुलमर्ग में खेलो इंडिया विंटर गेम्स का वर्चुअल मोड से उद्घाटन किया। इसमें देश भर के विभिन्न राज्यों से 1200 से अधिक खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रधानमंत्री ने उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि खेल मात्र एक प्रतिस्पर्धा नहीं है बल्कि यह देश का मान-सम्मान और ओलंपिक्स के पोडियम तक पहुंचने का अवसर भी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन खेलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और खेलों का स्तर भी और ऊंचा होगा।

जम्मू-कश्मीर के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाते हुए मोदी ने कहा कि पिछले साल विंटर गेम्स में जम्मू-कश्मीर की टीम ने पहले की अपेक्षा बेहतर प्रदर्शन किया। अब देश भर के कई राज्य विंटर गेम्स की तरफ आकर्षित हो रहे हैं। विंटर गेम्स का अनुभव भारत के गौरव को बढ़ाने के काम आएगा। गुलमर्ग में हो रहे ये खेल दिखाते हैं कि जम्मू-कश्मीर शांति और खुशहाल के लिए कितना तत्पर है। यह गेम्स जम्मू-कश्मीर में खेल गतिविधियों को और बढ़ावा देगा। जम्मू और कश्मीर में खेलों इंडिया के तहत दो सेंटर आॅफ एक्सिलेंस स्थापित हैं। ऐसे सेंटर देशभर में खोले जा रहे हैं।

इन खेलों से जम्मू-कश्मीर में पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। कोरोना के कारण जो दिक्कतें आई थी अब वे भी धीरे-धीरे कम हो रही है। मोदी ने कहा कि खेल हर किसी व्यक्ति की जीवनशैली को घटाता है। विश्व में कोई देश सिर्फ आर्थिक और सामरिक शक्ति से ही आगे नहीं बढ़ता है बल्कि कई ऐेसे क्षेत्र हैं जिनका अहम महत्व है। इनमें एक खेल भी है। खेल आज देश की शक्ति का परिचायक है। खेलों में भाग लेकर खिलाड़ी विश्व भर में अपनी पहचान बनाते हैं इसलिए इसे मात्र प्रतिस्पर्धा और मेडल लेने तक ही नहीं कहा जा सकता। इसका एक वैश्विक रूप है।

बीते वर्षाें में देश में खेलों इंडिया से लेकर ओलंपिक तक हम एक नई दिशा के साथ आगे बढ़ रहे हैं। सरकार स्पोर्टस प्रोफेशनल की भी सेवाएं भी ले रही है। खिलाड़ियों के चयन को लेकर पारदर्शिता बरती जा रही है। इन खिलाड़ियों ने देश का सम्मान बढ़ाया है। उनका भी सम्मान किया जा रहा है। नई शिक्षा नीति में भी खेलों को भी काफी महत्व दिया गया है। अब खेल पाठ्यक्रम का अहम हिस्सा है।

इसी कार्यक्रम में केंद्रीय खेल एवं युवा मामले केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू भी मौजूद थे। खेलो इंडिया-विंटर गेम्स लगातार दूसरे साल गुलमर्ग में हो रहे हैं। बीते साल यह मार्च में हुए थे। खेलो इंडिया-विंटर गेम्स को केंद्र सरकार ने गुलमर्ग में होने वाली गतिविधियों के वार्षिक कैलेंडर में स्थायी रूप से शामिल किया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका ई उद्घाटन करेंगे। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा कि गुलमर्ग समेत वादी के विभिन्न हिस्सों में विंटर गेम्स लायक पूरा माहौल है। हम कश्मीर को विशेषकर गुलमर्ग को दुनिया के मानचित्र पर शीतकालीन खेलों के लिए, विंटर गेम्स के लिए एक आदर्श स्थान के रूप में विकसित करने का प्रयास कर रहे हैं।

खेलो इंडिया से जम्मू-कश्मीर को दुनिया के विंटर स्पो‌र्ट्स मानचित्र पर स्थापित करने में मदद मिलेगी। इससे जम्मू-कश्मीर में पर्यटन क्षेत्र को भी बढ़ावा मिलेगा। खेल प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। हम यहा के युवाओं को उनकी खेल प्रतिभा के विकास में पूरी मदद करना चाहते हैं। इससे पूर्व खेलो इंडिया-विंटर गेम्स में भाग लेन आए खिलाड़ियों के स्वागत में गुलमर्म मे रंगारंग सास्कृतिक संध्या का आयाजन किया। इस दौरान आतिशबाजी भी हुई। सबसे ज्यादा रोमाच रात के अंधेरे में गुलमर्ग की चोटियों पर हाथों में मशाल लिए स्कीईंग खिलाड़ियों को स्कीईंग करते देखने में आया। कश्मीर की रग्बी खिलाड़ियों ने प्रदर्शनी के तौर स्नो रग्बी मैच भी खेला।

विद्यार्थियों के लिए यह एक बड़ी क्रांति है। देश में अब स्पोर्टस विश्व विद्यालय खोले जा रहे हैं। स्पोर्टस साइंस और स्पोर्टस मैनेजमेंट को स्कूलों तक कैसे ले जाना है इस पर भी विचार किया जा रहा है। जब आप खेलों इंडिया प्रतिस्पर्धा में अपने प्रतिभा दिखाएंगे तो यह सोचें कि यह मात्र खेल नहीं है बल्कि यह आत्मनिर्भरता की ओर एक प्रमुख कदम है। जब भी आप मैदान में उतरें भूमि को अपने मन और आत्मा में हमेशा रखें। इससे आपका खेल ही नहीं व्यक्तित्व भी निखर जाएगा।

जब आप मैदान में उतरते हैं तो आप अकेले नहीं सवा सो लोग आपके साथ होते हैं। उन्होंने खेलों इंडिया में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा, केंद्रीय खेल मंत्री समेत सभी आयोजकों का आभार जताया।

यहां आकर प्रसन्न हूं : केंद्रीय खेल राज्यमंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि मै यहा आकर प्रसन्न हूं। यहा खिलाड़ी अत्यंत उत्साह से भरे हुए हैं। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जिस तरह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीदों के अनुरुप जम्मू कश्मीर में शाति व सुरक्षा का माहौल बहाल करने में तेजी से ठोस कदम उठाए हैं, वह सराहनीय हैं। उनका असर यहा जमीन पर भी नजर आता है।

Related Articles

Back to top button