ब्रेकिंग
Sadar Hospital Giridih: युवती के पीछे पड़े मजनू की अस्पताल में हुई खातिरदारी, नगर थाना पुलिस ने बचाय... Jharkhand BJP News: दो दिवसीय दौरे पर रांची पहुंचे नए प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, एयरपोर्ट पर ... Delhi Police Action: दोनों तरफ से चलीं 26 राउंड गोलियां, बुलेटप्रूफ जैकेट ने बचाई पुलिसकर्मियों की ज... Rain Alert India: पहाड़ी राज्यों से लेकर दक्षिण भारत तक सक्रिय हुआ मौसम, जानिए अपने शहर के आज के ताप... West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प...
देश

20 फीट लंबी सुरंग खोद चोरों ने लगायी डॉक्‍टर के तहखाने में सेंध, करोड़ों की चांदी पर किया हाथ साफ

जयपुर। पिंकसिटी के नाम से मशहूर जयपुर के वैशाली नगर से करोड़ों रुपये की चांदी की चोरी का मामला सामने आया है। शहर के नामी हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन के घर से बीते बुधवार को चोरों ने करोड़ों रुपये की चांदी पर हाथ साफ कर दिया। आपको जानकर हैरानी होगी की इसके लिए चोरों ने डॉक्‍टर के घर के ठीक पीछे  करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदी। इसके बाद घर के बेसमेंट में रखे लोहे की तीन बक्‍सों से चांदी की सिल्लियां और जेवर निकाल लिये। जानकारों का कहना है कि चोरी का ये आइडिया हॉलीवुड मूवी से चुराया गया होगा।

 मिली जानकारी के अनुसार आम्रपाली सर्किल के डी-ब्लॉक में रहने वाले डॉक्‍टर ने शुक्रवार को चोरी की शिकायत दर्ज करवायी। डॉक्‍टर ने पुलिस को बताया कि अभी दो दिन पहले ही वह बेसमेंट में गए थे। वहां बक्‍सों से चांदी के गहने गायब थे लोहे के सारे बक्‍सों को काटकर सारा कीमती सामान निकाला गया था। बक्‍से के नीचे 2 फुट गहरा सुराख दिखा। जांच में पता चला कि लगभग 20 फुट लंबी सुरंग खोदकर इस चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। डॉक्‍टर ने दर्ज करवायी गई एफआइआर में चांदी का वजन और कीमत की जानकारी नहीं दी है। पुलिस का अनुमान है कि लोहे के बक्‍सों को देखकर लगता है कि इसमें कई क्विंटल चांदी होगी जिसकी कीमत करोड़ों में हो सकती है। इन बक्‍सों को जमीन में गाड़कर रखा गया था और उसके ऊपर से टाइल्स लगाकार पक्‍का फर्श भी बनाया गया था।

 पड़ोस के मकान से बनायेी गई सुरंग

जांच में पता चला है कि डॉक्‍टर के मकान के ठीक पीछे मकान नंबर डी-135 है। इसी मकान से सुरंग बनाकर  डॉक्‍टर के बेसमेंट में सेंध लगायी गई थी। यह मकान बीती 4 जनवरी को 90 लाख रुपये में  बनवारी लाल जांगिड़ के नाम से खरीदा गया था। इसी मकान के एक कमरे का फर्श उखाड़कर चार फीट गहरी और 20 फुट लंबी सुरंग खोदी गई थी। चोर डॉक्‍टर के बेसमेंट में लगे लोहे के बक्‍से से चांदी की सिल्लियां  चुराने में कामयाब हो गए और उसके बाद मिट्‌टी डलवाकर सुरंग को बंद कर उस पर दोबारा से फर्श भी बनवा दिया गया।

Related Articles

Back to top button