ब्रेकिंग
मदुरै के तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर प्राचीन पत्थर के स्तंभ 'दीपथून' पर नहीं जल सका दीपक: सुप्रीम कोर्ट... श्रीनगर में आयोजित 'वक्फ दिवस' समारोह के दौरान बजाए गए 'वंदे मातरम' पर धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि ... उत्तराखंड की राजनीति में गरमाई 'बैणी-भुली योजना': 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस और बीजेपी ... अनंत सिंह की बेटी की शादी में आयोजित घुड़दौड़ का फाइनल स्थगित: नदावां गांव में उमड़ी बेकाबू भीड़ के ... बॉम्बे हाई कोर्ट ने मुसाफिरखाना की तोड़फोड़ पर लगी रोक सोमवार तक रखी बरकरार, परिसर में प्रवेश पर लगा... भोपाल में पुलिस के हत्थे चढ़ा 12वीं पास फर्जी आईएएस अधिकारी: वकील, सरपंच और बिल्डर समेत 100 से अधिक ... पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बिछाई सियासी बिसात: आम आदमी पार्टी से आए सात राज्यसभा सांसदों ... पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में बढ़ी सियासी हलचल: चंडीगढ़ में प्रदेश चुनाव समिति की पहली ब... महाराष्ट्र में परिसीमन बिल को लेकर महाविकास अघाड़ी में बढ़ी राजनीतिक हलचल: सुप्रिया सुले के बयानों प... पुष्कर मेला 2026 में छाया सीकर से आया ऊंट 'बादल': शाही श्रृंगार और शानदार नृत्य से देशी-विदेशी सैलान...
देश

जेपी नड्डा का कांग्रेस पर करारा वार, बोले- विपक्षी पार्टी का काम भाई को भाई से लड़ाना

नई दिल्‍ली। भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को कांग्रेस पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि कुछ लोगों को भारत को शक्तिशाली देखने में सवाल खड़े करने की आदत है। जब मैं पहली बार चुनाव लड़ने गया तो कांग्रेस ने कहा कि ये तो दरिया के उस पार का है जैसे कि मैं पाकिस्तान का हो गया। भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस का काम भाई को भाई से लड़ाना है। संत गुरु रविदास जी की जयंती के अवसर पर नड्डा ने एकता एवं सद्भाव से परिपूर्ण संत रविदास का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उनका हर विचार हमारी सरकार के लिए समाज सेवा का मंत्र है।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि संत रविदास जी के ये शब्द- ‘ऐसा चाहूं राज मैं, जहां मिले सबन को अन्न, छोट-बड़ो सब सम बसे, रविदास रहे प्रसन्न’। यदि इस वाक्य को आत्मसात किसी ने किया है तो वह भारतीय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी ने किया है। एकता और सद्भाव से परिपूर्ण संत रविदास का दर्शन आज भी प्रासंगिक है। उनका हर विचार हमारी सरकार के लिए समाज सेवा का मंत्र है।

नड्डा ने कहा कि हमारी जिम्मेदारी बनती है कि गुरु रविदास जी के बताए रास्ते पर चलते हुए एक सशक्त और सामर्थ्यवान भारत हम बनाएं। इसमें जो प्रधानमंत्री जी की योजनाएं हैं हम उनको नीचे तक फलीभूत करने के लिए काम करेंगे। यही संत रविदास जी को हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। प्रधानमंत्री मोदी ने भारत को 100 फीसद ओपेन डेफिकेशन फ्री बना दिया है। 11 करोड़ इज्जत घर बनाए हैं।

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र ने कहा है कि प्रधानमंत्री मोदी धरती की चिंता करने वाले लोगों में हैं। सौभाग्य योजना में तय हुआ कि हर घर को भारत सरकार के पैसे से बिजली पहुंचाई जाएगी। भाजपा अध्यक्ष ने महान संत गुरु रविदास जी की जयंती के मौके पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। उन्‍होंने कहा कि एकता और सद्भाव से परिपूर्ण संत रविदास का दर्शन आज भी प्रासंगिक है

इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तूतूकुड़ी में लोगों को संबोधित करते हए केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि संस्थाओं के बीच संतुलन बिगड़ता है तो राष्ट्र अशांत होता है। पिछले छह वर्षों से सभी संस्थाओं पर व्यवस्थित तरीके से हमला किया जा रहा है। दुख है कि भारत में लोकतंत्र मर गया है क्योकि एक संस्था आरएसएस हमारे देश के संस्थागत संतुलन को बिगाड़ और बर्बाद कर रही है। राहुल ने आरोप लगाया कि चीन ने भारत के कुछ स्ट्रेटेजिक इलाकों पर कब्ज़ा किया है। इस सरकार में हमारी जमीन वापस नहीं आएगी।

Related Articles

Back to top button