ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
मनोरंजन

Aishwarya Rai की हमशक्ल निकली पाकिस्तानी महिला आमना इमरान, देखें वायरल तस्वीरें

नई दिल्लीl फिल्म एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय के फैंस आमना इमरान नामक पाकिस्तानी महिला के साथ ऐश्वर्या राय की समानता देखकर हैरत में हैंl उनकी तस्वीरें इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल हो रही हैl ऐश्वर्या राय के प्रशंसक पाकिस्तानी ऐश्वर्या राय के साथ आमना इमरान की समानता को देखकर हैरत में हैl

आमना इमरान अमेरिका में रहती हैं और वह ऐश्वर्या राय के जैसी दिखती हैl शुक्रवार को फोटोग्राफर विरल भयानी ने ऐश्वर्या और आमना की तस्वीरें शेयर कीl कई लोगों ने उनकी समानता पर प्रतिक्रियाएं दी हैंl एक फैन ने लिखा है, ‘पहली बार मुझे लगा कि वह ऐश्वर्या राय बच्चन ही हैl’ वहीं एक अन्य ने लिखा, ‘एक सेकेंड के लिए मुझे लगा कि यह ऐश्वर्या राय हैl’ कुछ और फैंस ने लिखा, ‘मुझे लगता है आमना इमरान ने ऐश्वर्या राय की तरह दिखने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया हैl प्लास्टिक सर्जरी कराकर पूरी तरह से कोशिश की गई हैl ऐश्वर्या राय जैसे दिखने के लिएl’

वहीं आमना ने इस पोस्ट पर लिखा, ‘थैंक यूl आभारी हूंl आप सभी के प्यार के लिए धन्यवाद और मैंने कोई सर्जरी नहीं कराई हैl आप सभी को ढेरों प्यारl’ आमना के पहले मानसी नाईक और अमृता भी ऐश्वर्या राय की तरह नजर आ चुकी हैl अमृता अपने टिक-टॉक वीडियो के लिए लोकप्रिय थीl इसमें वह ऐश्वर्या की तरह मेकअप करती थीl अमृता एक मॉडल है और वह ज्वेलरी के ब्रांड में अक्सर नजर आती हैl

ऐश्वर्या राय पिछली बार 2018 में आई फिल्म ‘फन्ने खान’ में नजर आई थीl इस फिल्म में उनके अलावा अनिल कपूर और राजकुमार राव की अहम भूमिका थीl वह जल्द मणिरत्नम की आगामी फिल्म में नजर आएंगीl इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। ऐश्वर्या राय फिल्म अभिनेत्री हैl वह कई फिल्मों में अहम भूमिका निभा चुकी हैंl उनकी फिल्में काफी पसंद की जाती थीl

Related Articles

Back to top button