ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

पश्चिम बंगाल में ममता की ही चलेगी मर्जी, तेजस्‍वी ने कहा- जितनी भी सीटें दें दीदी, लड़ेंगे जरूर

पटना । पश्चिम बंगाल और असम के विधानसभा चुनाव (West Bengal and Assam Assembly Elections) में राजद (RJD)  के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेवारी पहले तो अब्दुल बारी सिद्दीकी (Abdul Bari Siddiqui) और श्याम रजक (Shyam Rajak) के हवाले थी। किंतु चुनाव की घोषणा होने के साथ ही इस काम को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (Leader of oppostion Tejashwi Yadav) ने खुद अपने हाथों में ले लिया है। बिहार विधानसभा के बजट सत्र (Bihar VidhanSabha Budget Session) के बीच में ही तेजस्वी ने तीन दिनों का समय निकाला है और दोनों राज्यों के चुनावी दौरे पर निकल गए। गुवाहाटी (Gwahati) में उन्होंने असम कांग्रेस अध्यक्ष रिपुन बोरा (Assam Congress President Ripun Bora)  एवं ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट के बदरुद्दीन अजमल (All India United Democratic Front Badruddin Azmal )  से मुलाकात की है। आज रविवार को कोलकाता मेें ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) से मिलना है।

राजद ने जिद छोड़ने का मूड बना लिया

तेजस्वी की पूरी कवायद को तालमेल की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। खबर यह भी है कि राजद ने सीटों के मसले पर जिद छोडऩे का मूड बना लिया है। मतलब ममता अपनी मर्जी से एक-दो सीटें भी दे देंगी तो राजद को वह भी मंजूर हो जाएगा। राजद ने अपने दो बड़े नेताओं को तीन हफ्ते से पश्चिम बंगाल और असम के अभियान पर लगा रखा है। अब्दुल बारी सिद्दीकी एवं श्याम रजक ने दो सप्ताह पहले ममता के भतीजा अभिषेक बनर्जी से भी मुलाकात की थी। राजद का प्रस्ताव रखा था, जिसमें कुल छह सीटों की मांग थी। किंतु तृणमूल की तरफ से अभी तक कोई जवाब नहीं आया तो निराशा स्वाभाविक है। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ ही राजद की बेचैनी बढ़ गई है, क्योंकि कांग्रेस और वामदलों के मोर्चे ने राजद के लिए दरवाजा खोल रखा है। उन्हें आज भी इंतजार है, जबकि राजद की प्राथमिकता में ममता बनर्जी हैं।

राजद के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक (Shyam Rajak) ने दावा किया है कि ममता की ओर से बुलावा आया है। रविवार को कोलकाता में तेजस्वी की मुलाकात होनी है। इससे आगे वह कुछ नहीं बताना चाहते हैं। बोले- इंतजार कीजिए। हमें भाजपा को बंगाल से दूर रखना है। सीटों की संख्या कोई मसला नहीं है।

असम में तालमेल तय

गुवाहाटी में कांग्रेस के रिपुन बोरा और बदरुद्दीन अजमल से तेजस्वी यादव की मुलाकात के बाद राजद उत्साहित है। श्याम रजक ने दावा किया कि तालमेल तय हो गया है। सीटों का मसला भी जल्द ही सुलझा लिया जाएगा। सूत्रों का दावा है कि 126 विधानसभा सीटों वाले असम में राजद के हिस्से में पांच सीटें आ सकती हैं। बिहारी मूल के लोगों की तादाद और प्रभाव को देखते हुए कोई दल राजद को नजरअंदाज करने की स्थिति में नहीं है। बिहार में राजद की सहयोगी कांग्रेस की भी इच्छा है कि असम में तेजस्वी का साथ मिल सके।

Related Articles

Back to top button