ब्रेकिंग
JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में युवाओं को सेवा संस्कार अप... राहुल गांधी की पोस्ट पर किरेन रिजिजू का पलटवार, कहा— "राहुल की सोच बदली, उम्मीद है महिला आरक्षण बिल ... पेट्रोल-डीजल के ताज़ा रेट जारी: दिल्ली, मुंबई से पटना तक जानें 8 अगस्त के दाम; क्रूड ऑयल पर ईरान-ओमा... जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ CIK का बड़ा एक्शन, सिम कार्ड दुरुपयोग और UAPA मामलों में कई जिलों ... कर्नाटक के कलबुर्गी में बाढ़ से बिगड़े हालात, उफनती कमलावती नदी में ट्रैक्टर पर शव ले जाकर हुआ अंतिम... बरेली में गजब कारनामा: संदिग्ध परिस्थितियों में गायब महिला दूसरे समुदाय के युवक के घर डबल बेड के नीच... कानपुर देहात में प्रेमी जोड़े को तालिबानी सजा: रस्सी से बांधकर लाठी-डंडों से पीटा, वीडियो वायरल होने ... यूपी में सियासी घमासान: "सपा गिरगिट की तरह रंग बदलती है"— मायावती और बृजेश पाठक का अखिलेश यादव पर ती... कांवड़ यात्रा नियम: सावन शिवरात्रि पर जल चढ़ाने के बाद भी रखें इन बातों का ध्यान, न करें ये गलतियां
देश

ओडिशा और झारखंड में गर्मी ने तोड़े रिकॉर्ड, देश के इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम

नई दिल्ली। आज से मार्च का महीना शुरू हो चुका है। फरवरी में लगातार बढ़ रहे तापमान को देखते हुए यही माना जा रहा है कि इस साल गर्मी सभी रिकॉर्ड तोड़ देगी, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ेगी। फरवरी के अंत तक ही ओडिशा और झारखंड के शहरों में जून जैसी गर्मी पड़ने लगी है। भुवनेश्वर में पिछले पांच दिनों से पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच रहा है। रविवार को भी यहां तापमान 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके साथ ही झारखंड में जमशेदपुर और पलामू सबसे गर्म रहे। इन दोनों शहरों का तापमान 36.8 डिग्री रहा। तो धनबाद, बोकारो और रामगढ़ का तापमान 35 डिग्री के आसपास रहा। रांची और हजारीबाग का तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया है।  उधर, देश के कई इलाकों में बारिश की संभावना भी बनी हुई है।

3-4 मार्च में पहाडों पर बर्फबारी और बारिश की संभावना

ताजा पश्चिमी विक्षोभ के चलते पहाड़ों पर 3 और 4 मार्च को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश, मेघालय और असम के कई हिस्सों में बारिश होने का अनुमान जताया गया और कश्मीर में शनिवार को हुई बर्फबारी की वजह से शीतलहर जैसे हालात बने हुए हैं।

उत्तर भारत में तापमान में गिरावट

वहीं उत्तर भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटों में दिन और रात का तापमान में यहां पर गिरावट दर्ज की गई है।हरियाणा, राजस्थान के कुछ हिस्सों और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 4 से 5 डिग्री की गिरावट देखी गई है। कम से कम अगले 2 से 3 दिनों के लिए उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में दिन और रात के तापमान में और गिरावट हो सकती है। न्यूनतम तापमान में गिरावट के कारण सर्दियों की ठंड सुबह और रात के समय में वापसी कर सकती है।

इंदौर में भी बदलेगा मौसम

उत्तर भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ रहा है। इस वजह से हवाओं का रुख बदलने लगा है। इससे सोमवार से इंदौर सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। हालांकि, दो दिन बाद आसमान पर बादल छाने से न्यूनतम तापमान में फिर बढोतरी हो सकती है।

Related Articles

Back to top button