ब्रेकिंग
Jharkhand Health Department: रिम्स में मेडिकल एडमिशन में अनियमितता; स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश पर C... Car Fire Incident NH-33: हजारीबाग से रांची जा रही कार में अचानक लगी आग; परिवार के चार सदस्य सुरक्षित Jharkhand Health News: अवैध नर्सिंग होम और अल्ट्रासाउंड सेंटर्स पर स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का ... Garhwa Monsoon Update: गढ़वा में अब तक 'जीरो' बारिश; खेती के लक्ष्य को लेकर कृषि विभाग चिंता में Jharkhand Politics: राज्यसभा चुनाव के बाद बढ़ा राजनीतिक पारा; भ्रष्टाचार के मुद्दे पर आमने-सामने भाजप... Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस को लेकर प्रशासन सख्त; डीजे पर प्रतिबंध, ड्रोन से निगरानी और CRPF की तै... Jharkhand Jobs News: स्वास्थ्य विभाग में बड़ी नियुक्तियां; 56 फूड सेफ्टी ऑफिसर और 151 विशेषज्ञ डॉक्टर... Sports Promotion Ranchi: रांची रेल मंडल शुरू करेगा चेस, फुटबॉल और वॉलीबॉल अकादमी; नि:शुल्क प्रशिक्षण... Jamtara School Raid: स्कूल के बरामदे में बैठकर ग्राहकों को लूट रहे थे साइबर अपराधी, पुलिस ने रंगे हा... Bhilai News: स्मार्ट मीटर के खिलाफ भड़के लोग; बिजली कार्यालय में मीटर फेंककर किया जोरदार प्रदर्शन
टेक्नोलॉजी

Whatsapp में आया शानदार फीचर, अब यूजर्स बंद कर सकेंगे वीडियो भेजने से पहले उसकी आवाज

नई दिल्ली। इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप Whatsapp अपने यूजर्स को बेहतर अनुभव प्रदान करने के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता आया है। इस कड़ी में अब व्हाट्सएप ने एक और फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम म्यूट वीडियो है। इस फीचर के माध्यम से यूजर्स वीडियो भेजने से पहले उसकी आवाज को म्यूट कर सकेंगे। यानी, जब दूसरे यूजर को वीडियो मिलेगा, तो उसमें कोई आवाज नहीं होगी। बता दें कि व्हाट्सएप इस फीचर पर काफी समय से काम कर रहा था।

ऐसे करें म्यूट वीडियो फीचर का इस्तेमाल

  • आप जिस यूजर को बिना आवाज वाला वीडियो भेजना चाहते हैं, तो सबसे पहले उसके व्हाट्सएप अकाउंट पर जाएं
  • यहां मैसेज बॉक्स पर क्लिक करके गैलरी में जाएं और उस वीडियो चुनें, जिसे आप भेजना चाहते हैं
  • जैसे ही आप वीडियो पर क्लिक करेंगे, तो आपको टॉप लेफ्ट साइड में स्पीकर का आइकन दिखाई देगा, उस पर टैप करें
  • इतना करते ही वीडियो की आवाज बंद हो जाएगी

इससे पहले लॉन्च हुआ यह कमाल का फीचर

आपको बता दें कि इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप ने नवंबर 2020 में सभी यूजर्स के लिए Disappearing Messages फीचर पेश किया था। इस फीचर की खासियत है कि इसके एक्टिवेट होने जाने के बाद व्हाट्सएप पर भेजे गए मैसेज, फोटो और वीडियो एक सप्ताह के बाद खुद-ब-खुद डिलीट हो जाते हैं।

ऐसे करें डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर एक्टिवेट

  • मैसेजिंग ऐप Whatsapp ओपन करें
  • जिस कॉन्टैक्ट के लिए आप डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर को एक्टिवेट करना चाहते हैं, उसे ओपन करें
  • अब उस कॉन्टैक्ट के नाम पर क्लिक करें
  • कॉन्टैक्ट के नाम पर क्लिक करते ही उसका व्हाट्सएप अकाउंट ओपन हो जाएगा
  • यहां आपको डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें
  • डिसअपीयरिंग मैसेज फीचर पर क्लिक करते ही आपको ऑन और ऑफ का ऑप्शन दिखाई देगा, ऑन के विकल्प पर क्लिक करें
  • अब यह फीचर एक्टिवेट हो जाएगा और भेजे गए मैसेज-फोटो-वीडियो 7 दिन के बाद अपने-आप डिलीट हो जाएंगे

Related Articles

Back to top button