ब्रेकिंग
जालंधर की डॉक्टर के सोशल मीडिया वीडियो से मचा हड़कंप: LPU छात्रों को लेकर किए सनसनीखेज दावे Punjab Power Crisis: पंजाब में बिजली संकट गहराया, मांग 16,600 मेगावाट पार; जालंधर में सड़कों पर उतरे... Yamunanagar News: टोडरपुर गांव में बंदर को जिंदा निगल गया 15 फीट लंबा अजगर, वन्य जीव विभाग ने किया स... Homemade Soap for Sensitive Skin: घर पर बनाएं नेचुरल नीम-एलोवेरा साबुन, ड्राई स्किन और फंगल इंफेक्शन... Ranchi Crime News: रांची में डॉक्टर से 80.60 लाख रुपये की धोखाधड़ी, रिश्तेदार समेत 6 लोगों पर FIR दर... Ranchi Cyber Crime: बैंक ऑफ इंडिया के फर्जी ऐप से 70 वर्षीय बुजुर्ग से 4.90 लाख की ठगी, 6 आरोपियों प... Khunti Human Trafficking: खूंटी पुलिस ने नाकाम की मानव तस्करी की साजिश, 20 हजार की नौकरी का झांसा दे... Haryana Weather Update: हरियाणा में फिर सक्रिय हुआ मानसून, 18 सितंबर तक झमाझम बारिश; यमुनानगर में आं... Haryana Sports News: बहादुरगढ़ में 1600 तैराकों का महाकुंभ, मुख्य अतिथि अविनाश चोपड़ा ने की अनिल खत्... How to Deactivate FASTag: पुरानी कार बेच दी है तो तुरंत डिएक्टिवेट करें FASTag, वरना कटता रहेगा आपका...
देश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की 19 और 20 मार्च को बेंगलुरु में बैठक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सर्वोच्च निर्णायक मंडल अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (एबीपीएस) की बेंगलुरु में 19 और 20 मार्च को बैठक होगी। कोरोना महामारी के चलते वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संघ के 20 प्रांत जुड़ेंगे।

कोरोना महामारी के चलते बैठक में सीमित लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में बहुत सीमित संख्या में लोगों को शामिल होने की अनुमति दी जाएगी। संघ के शीर्ष पदाधिकारी इस बैठक में शिरकत करेंगे। इस में आरएसएस के सरकार्यवाह का चुनाव भी किया जाएगा।

बेंगलुरु की बैठक में लगभग 500 लोग शामिल होंगे

संघ के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि बेंगलुरु की बैठक में लगभग 500 लोग शामिल होंगे। बाकी के पदाधिकारी अपने-अपने प्रांतों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये जुड़ेंगे। एबीपीएस में संघ से जुड़े लगभग 1,400 से 1,500 प्रतिनिधि हैं।

यह बैठक पिछले साल कोरोना लॉकडाउन के चलते रद हो गई थी

यह बैठक पिछले साल होने वाली थी, लेकिन कोरोना लॉकडाउन के चलते रद हो गई थी। हालांकि, एजेंडा पारित और प्रसारित किया गया था।

Related Articles

Back to top button