ब्रेकिंग
UP Police Constable Exam 2026: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का शेड्यूल जारी, 3 दिनों तक चलेगा ... Uttarakhand Madarsa Board: उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड खत्म! अब 'अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण' तय करेगा... Bikram Majithia News: जेल से बाहर आते ही गुरुद्वारा दुख निवारण साहिब पहुंचे मजीठिया, नतमस्तक होकर पर... Batala Murder Case: बटाला कत्ल मामले में पुलिस की बड़ी कामयाबी, हत्या की साजिश रचने वाला 'कपल' गिरफ्... Punjab Highway Accident: पंजाब में हाईवे पर स्कॉर्पियो का भीषण हादसा, 3 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग गंभ... Punjab Board Exam Update: कब शुरू होंगी PSEB 12वीं की परीक्षाएं? डेटशीट को लेकर आई बड़ी जानकारी, छात... Horrific Attack: घर से निकलते ही 13 साल के बच्चे पर खूंखार कुत्ते का हमला, लहूलुहान हुआ मासूम; चीखें... Punjab Governor Visit: पंजाब के 3 अहम जिलों के दौरे पर रहेंगे गवर्नर, प्रशासन ने कसी कमर; सुरक्षा के... Jalandhar Raid: जालंधर में शराब माफिया के ठिकाने पर बड़ी रेड, भारी पुलिस फोर्स ने घंटों खंगाला घर; इ... Crime Strike: बड़े शातिर चोर गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा; लाखों का माल बरामद
देश

लखनऊ में भाजपा सांसद कौशल किशोर के बेटे को संदिग्ध हालात में लगी गोली, घायल आयुष की पत्‍नी का भाई ह‍िरासत में

लखनऊ। राजधानी के मोहनलालगंज सांसद कौशल किशोर के बेटे आयुष को मंगलवार देर रात संदिग्ध हालात में गोली लग गई घायल आयुष को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। आयुष छठा मील में अपने साले के साथ देर रात टहलने निकले थे, इसी दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में उन्हें गोली लग गई। पुलिस का दावा है कि आयुष के लाइसेंसी असलहे से ही गोली चली है, पुलिस आयुष के साले आदर्श  (पत्‍नी का भाई)  को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

आयुष को गोली लगने की जानकारी मिलते ही सांसद कौशल किशोर पत्नी जयदेवी के साथ आनन-फानन में ट्रामा सेंटर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली। आयुष की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस मामले में पीड़ित परिवार की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।

पत्‍नी के भाई ने मारी गोली: उधर, छानबीन में सामने आया कि जिस स्थान पर आयुष को गोली मारने की बात बताई गई वहां लगे सीसी कैमरे में कोई अन्य नजर नहीं आया। पुलिस ने आयुष के साले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने पूरी बात बता दी। छानबीन में पता चला कि सांसद पुत्र के कहने पर उनके साले ने गोली चलाई थी। आयुष अपने विरोधियों को फंसाना चाहता था। फिलहाल पुलिस इस मामले में आयुष के साले से पूछताछ कर रही है। आयुष के साले के पास से असलहा भी बरामद कर लिया गया है।

लव मैरिज के बाद सांसद प‍िता से अलग रह रहा था घायल: लखनऊ पुलिस कमिश्नर डीके ठाकुर ने कहा कि यह घटना रात के करीब 2 बजकर 10 मिनट पर हुई, पहले बताया गया कि सांसद के बेटे पर कुछ अज्ञात हमलावरों ने गोली चलाई, अब तक की तहकीकात में पता चला है कि सांसद के बेटे के कहने पर उसके साले ने गोली चलाई। डीके ठाकुर ने बताया जिस पिस्टल से गोली चली थी, उसे हमने रिकवर कर लिया है, पिछले साल सांसद के बेटे ने लव मैरिज की थी। उसके बाद से वह अपने पिता से अलग रह रहे थे, घटना को लेकर तहकीकात जारी है।

पत्‍नी का भाई बोला- दुश्‍मनों को फंसाने के लिए खुद पर चलवाई गोली: आयुष के साले आदर्श ने पुलिस पूछताछ में कहा कि सांसद के बेटे ने कहा था कि किसी को फंसाना है चंदन गुप्ता, मनीष जायसवाल और प्रदीप कुमार सिंह से कोई दुश्मनी थी, इसलिए इन लोगों को फंसाने के लिए साजिश रची गयी। साज‍िश के तहत हमला करवाकर उनके खि‍लाफ मुकदमा दर्ज कराये जाने का प्लान था।

Related Articles

Back to top button