ब्रेकिंग
Nuh Gandhi Statue Desecration: नूंह के 'गांधी ग्राम' में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अपमान; रील बनान... President Droupadi Murmu Birthday: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का जन्मदिन; पीएम मोदी, राजनाथ सिंह समेत... NEET Re-Exam Preparation: परीक्षा से पहले आज देशभर में NTA की 'मॉक ड्रिल'; जानें सुरक्षा और संचालन क... Karnataka Welfare Schemes: अब वोटर लिस्ट में नाम होने पर ही मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ; सीएम डीके ... Economic Crisis Allegations: महंगाई और बेरोजगारी पर कांग्रेस का मोदी सरकार पर निशाना; RBI गवर्नर ने ... Maharashtra Politics: शिवसेना स्थापना दिवस पर शिंदे का शक्ति प्रदर्शन; राहुल गांधी और उद्धव गुट पर स... NEET UG Student Death: गाजियाबाद के प्रताप विहार में NEET की तैयारी कर रहे छात्र की मौत; जांच में जु... Ram Mandir Trust Investigation: चंदा चोरी के आरोपों पर योगी सरकार सख्त; CM बोले- 'अपराधी कोई भी हो, ... Firozabad Couple Death Mystery: फिरोजाबाद में शादीशुदा महिला और युवक की नहर में मिली लाशें; पुलिस जा... Tej Pratap Yadav Security Threat: तेज प्रताप यादव ने जताया अपनी जान को खतरा; आकाश यादव समेत 7 पर दर्...
खेल

ये 5 बैंक सबसे कम ब्याज दर पर दे रहे Gold Loan, मिलेंगे ये 6 फायदे

नई दिल्ली। इमरजेंसी में नकदी जरूरतों को पूरा करने के लिए गोल्ड लोन सबसे अच्छा विकल्प है। गोल्ड लोन की सबसे अच्छी बात यह है कि इसका लाभ उठाने के लिए न तो आपको अच्छे क्रेडिट स्कोर की जरूरत होती है और न ही किसी आय प्रमाण की। 18 साल से ऊपर का कोई भी व्यक्ति गोल्ड लोन ले सकता है। बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियां (NBFC) गोल्ड लोन देती हैं। यह लोन तत्काल नकद लेने के लिए सबसे सस्ता और सबसे परेशानी रहित विकल्पों में से एक है। गोल्ड लोन की कुछ मुख्य विशेषताएं जानिए…

1) टेन्योर: आमतौर पर गोल्ड लोन 2 साल तक के कार्यकाल के लिए जारी किए जाते हैं और उस अवधि के बाद आप लोन रीन्यू कर सकते हैं।

2) कोलैटरल: गोल्ड के कर्ज के मामले में आपको कोलैटरल के रूप में सोना (किसी भी रूप में, आभूषण, बार या सिक्का) रखना होगा। बैंक लोन के रूप में सोने के मूल्य का 80% तक की पैसा देते हैं।

3) रीपेमेंट: गोल्ड लोन के मामले में आपको सहूलियत भरा रीपेमेंट विकल्प मिलता है। आप या तो EMI विकल्प के लिए जा सकते हैं या बुलेट रीपेमेंट का विकल्प चुन सकते हैं। गोल्ड लोन के मामले में आंशिक रीपेमेंट भी उपलब्ध है।

4) क्रेडिट स्कोर: गोल्ड लोन का लाभ उठाने के लिए आपको एक अच्छा क्रेडिट हिस्ट्री रखने की जरूरत नहीं है। लेकिन अगर आपका क्रेडिट हिस्ट्री अच्छा है, तो आप सस्ती दरों पर गोल्ड लोन ले सकते हैं।

5) डाक्यूमेंट्स: गोल्ड लोन का लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेज बहुत कम हैं। इस लोन का लाभ उठाने के लिए आपके पास केवल पहचान और पते का प्रमाण होना चाहिए।

6) ब्याज दर: जैसा कि गोल्ड लोन एक सुरक्षित लोन है, उस पर ब्याज दर पर्सनल लोन से कम है, जो एक असुरक्षित लोन है। मौजूदा समय में पर्सनल लोन आपके जॉब प्रोफाइल और क्रेडिट स्कोर के आधार पर 10-15% के बीच ब्याज दरों पर उपलब्ध हैं। लेकिन गोल्ड लोन का लाभ 7% से शुरू होने वाली ब्याज दर पर लिया जा सकता है। पांच बैंक हैं जो गोल्ड लोन पर सबसे कम ब्याज दर लेते हैं।

बैंक का नाम         ब्याज दर

पंजाब और सिंध बैंक   7%

बैंक ऑफ इंडिया      7.35%

भारतीय स्टेट बैंक     7.5%

केनरा बैंक          7.65%

यूनियन बैंक        8.2%

Related Articles

Back to top button