ब्रेकिंग
रामपुर जौहर यूनिवर्सिटी विवाद: सपा का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज करेगा दौरा, बुलडोजर एक्शन के खिलाफ... Panna Crime News: जमीन के लिए रची गई खौफनाक साजिश, पुलिस ने 12 महीने बाद सूरत से दबोचे कातिल Rahul Gandhi & Mallikarjun Kharge Reaction: पीएम मोदी के ऐलान पर विपक्ष का हमला, कहा- एजुकेशन सिस्टम... Delhi Metro News: जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन का असर, राजीव चौक समेत 16 स्टेशन अनिश्चितकाल के लिए... Jantar Mantar Protest Update: पुलिस पर पथराव के बाद तनाव, CJP चीफ अभिजीत दिपके का बड़ा बयान जंतर-मंतर पर प्रदर्शन तेज: पेपर लीक और इस्तीफे की मांग को लेकर भारी हंगामा Monsoon Hair Care Tips: बारिश में बाल झड़ने से हैं परेशान? अपनाएं बालों की देखभाल के ये असरदार तरीके Baby Health Care: छोटे बच्चे बार-बार क्यों खुजलाते हैं कान? जानें क्या हैं इसके कारण और कब जाएं डॉक्... LIC and EPF Unclaimed Money: LIC और EPF में पड़े हैं 16,649 करोड़ रुपये, कहीं आपका पैसा भी तो नहीं? ... Vedanta ONGC Dispute: दिल्ली हाईकोर्ट से वेदांता को बड़ा झटका, गुजरात तेल क्षेत्र का जिम्मा अब ONGC ...
देश

लखनऊ में विधानसभा के पास SI ने खुद को मारी गोली, सुसाइड नोट में लिखा-CM साहब बच्चों का ध्यान रखना

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में विधान भवन के गेट नंबर सात पर तैनात दारोगा ने खुद को गोली मार ली। गोली मारने से पहले दारोगा ने सुसाइड नोट ल‍िखा था। बंथरा थाने में तैनात दारोगा निर्मल चौबे की गुरुवार को सचिवालय के पास ड्यूटी लगी थी। गुरुवार दोपहर में दारोगा को गोली लगने की सूचना से अफरातफरी मच गई। उन्हें तत्‍काल प्राथमिक उपचार के लिए सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

दारोगा निर्मल चौबे मूलरूप से वाराणसी के रहने वाले थे। वे यहां चिनहट में रहते थे। सूत्रों के अनुसार वह कुछ द‍िनों से मानसिक रूप से परेशान थे। वह अपनी बीमारी को लेकर काफी द‍िनों से परेशान थे। दारोगा ने गोली अपनी सर्विस पिस्टल से मारी है। गोली चलने की सूचना पर जेसीपी कानून व्यवस्था नवीन अरोरा सिविल अस्पताल पहुंचे। गोली दारोगा के सीने में लगी थी, ज‍िसके बाद उन्‍हें गंभीर हालत में स‍िव‍िल अस्‍पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

खुद को गोली मारने से पहले दारोगा न‍िर्मल चौबे ने प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आद‍ित्‍यानाथ के नाम एक पत्र ल‍िखा था। सुसाइड नोट में उन्‍होंने खुद की बीमारी से परेशान होकर आत्‍महत्‍या करने की बात ल‍िखी थी। दारोगा निर्मल चौबे ने मुख्यमंत्री के नाम नोट लिखा था। सुसाइड नोट में उन्‍होंने ल‍िखा की मैं अपनी बीमारी से परेशान हो गया हूँ, अब जीने की इच्‍छा नहीं है। आप से बस इतनी गुजार‍िश है क‍ि मेरे बच्चों का ख्याल रखिएगा।

लखनऊ पुलिस आयुक्त डी के ठाकुर ने को बताया कि निर्मल चौबे (53) उप निरीक्षक के पद पर बंथरा पुलिस थाने में तैनात थे। बृहस्पतिवार को उनकी ड्यूटी विधानसभा गेट नंबर सात के पास पार्किंग में थी। ठाकुर ने बताया कि उन्होंने अपराह्र साढ़े तीन बजे अपनी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। वहां मौजूद पुलिसकर्मी उन्हें नजदीक के सिविल अस्पताल ले गये जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि एक ‘सुसाइड नोट’ मिला है जिसमें चौबे ने अपने बीमार होने की बात कही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button