ब्रेकिंग
MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन खारिज; कांग्रेस उम्मीदवार पर जानकारी छिपाने का आ... Solar Power Plant in Sitapur: रक्षा भूमि पर देश का पहला बड़ा सोलर प्रोजेक्ट; राजनाथ सिंह ने दी मंजूरी Yamuna O-Zone Delhi: यमुना किनारे रहने वालों को बड़ी राहत; बीजेपी सांसदों ने कहा- 'पुरानी बस्तियों पर... PM Modi Historic Record: पीएम मोदी बने देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री; नेहरू का रिकॉ... INDIA Alliance Meeting: गठबंधन का पीएम चेहरा तय करने की मांग; संजय राउत बोले- 'अगर मोदी बन सकते हैं ... Bihar Industrial Policy: बिहार में उद्योग लगाना हुआ आसान; 30 दिनों में नहीं मिली मंजूरी तो आवेदन होग... MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द; मध्य प्रदेश की तीनों सीटों पर BJP की जीत प... Baghpat Crime News: बागपत में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग; टेंट व्यवसायी के पिता-पुत्र की हत्या, इला... Jaipur Fire Accident: जयपुर की अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका; 7 लोगों की मौत, कई गंभीर Delhi Weather Alert: दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम; 11 जून को 70 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, बा...
देश

भाजपा और तृणमूल कांग्रेस आज जारी कर सकती हैं प्रत्याशियों की सूची

कोलकाता। बंगाल में पहले चरण के चुनाव के लिए मंगलवार को अधिसूचना जारी होने के बाद टिकट बंटवारे व प्रत्याशियों के चयन को लेकर भाजपा और सत्तारुढ़ तृणमूल कांग्रेस में मंथन का दौर जारी है। खबर है कि दोनों ही दल शुक्रवार को प्रत्याशियों की सूची जारी कर सकती हैं। उम्मीदवारों की पहली सूची फाइनल करने को भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की गुरुवार को दिल्ली में अहम बैठक हुईं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर यह बैठक पांच घंटे से अधिक समय तक चलीं, जिसमें गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्य बड़े नेता मौजूद रहे। इस दौरान बंगाल भाजपा की कोर कमेटी के शीर्ष नेता भी मौजूद रहे।

भाजपा पहले दो चरणों के चुनाव के लिए 60 प्रत्याशियों के नामों की करेगी घोषणा

खबर है कि इसमें पहले व दूसरे चरण में 60 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामों को अंतिम रूप दिया गया। इसके बाद कहा जा रहा है कि अब भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक में अंतिम मुहर लगने के बाद भाजपा शुक्रवार को प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती हैं। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस भी शुक्रवार को बंगाल की सभी 294 विधानसभा सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर सकती हैं।

ममता सभी 294 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के नामों का एक साथ करेंगी घोषणा 

तृणमूल सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री व तृणमूल कांग्रेस सुप्रीमो ममता बनर्जी अपने कालीघाट आवास से ही शुक्रवार दोपहर में सूची जारी करेंगी। इसके बाद सात को ममता के उत्तर बंगाल के दौरे पर जाने का भी कार्यक्रम है। वहां वह रोड शो व चुनावी सभा करेंगी। इधर, इस बार विधानसभा चुनाव में ममता युवा और महिलाओं पर दांव खेलने की तैयार में हैं।

सूत्रों के अनुसार, बांग्ला फिल्मों के कई अभिनेता-अभिनेत्रियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों की महिलाओं और युवाओं को चुनावी रण में उतारकर तृणमूल बड़ा दांव खेलने की रणनीति बनाई है। खबर है कि कई वर्तमान विधायकों और मंत्रियों तक का पत्ता साफ हो सकता है। जानकारी के मुताबिक, ममता के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) की टीम की ओर से हर सीट के लिए उपयुक्त प्रत्याशियों की सूची तैयार की गई हैं। इस सूची में ऐसे लोगों के नाम हैं जिनके बारे में पूरी जानकारी पीके की टीम ने जुटाई है।

तृणमूल सूत्रों का कहना है कि टिकट वितरण में सभी वर्ग और विभिन्न क्षेत्रों के हस्तियों का प्रतिनिधित्व रहेगा। गौरतलब है कि इस बार तृणमूल को भाजपा से कड़ी टक्कर मिल रही है। ऐसे में भाजपा से पार पाने के लिए पार्टी सोच समझकर कदम उठा रही है।

Related Articles

Back to top button