ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
देश

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों पर चर्चा की मांग को लेकर राज्यसभा में हंगामा, बाधित हुई कार्यवाही

नई दिल्ली। संसद में बजट सत्र के दूसरे चरण की शुरुआत सोमवार से हो गई। इस क्रम में पहले राज्यसभा की कार्यवाही शुरू हुई। पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों पर चर्चा करने की मांग को लेकर कांग्रेस के हंगामे के बाद राज्यसभा की कार्यवाही 11 बजे तक के लिए स्थगित हुई। विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खडगे ((Mallikarjun Kharge) ) ने सदन में कहा, ‘पेट्रोल और डीजल की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर और 80 रुपये प्रति लीटर है। LPG की कीमतें भी बढ़ गई हैं। एक्साइज ड्यूटी/सेस लगाने से 21 लाख करोड़ की राशि जमा हुई इसके कारण किसानों समेत पूरा देश मुश्किलों का सामना कर रहा है।

सोमवार, 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) के मौके पर सदन के अध्यक्ष  ने कहा कि आज का दिन दुनिया भर में महिलाओं की सामाजिक, आर्थिक, सांस्कृतिक और राजनीतिक योगदान व उपलब्धियों को मनाने और उन्हें सम्मानित करने का दिन है। भारतीय जनता पार्टी की सांसद सोनल मानसिंह ( BJP MP Sonal Mansingh) ने सदन में ‘अंतरराष्ट्रीय पुरुष दिवस’ मनाने की भी मांग की।

सदन के अध्यक्ष ने कहा,’संसद की लाइब्रेरी इस साल अपने 100 साल पूरे करेगी, इसमें 14 लाख किताबें और सैंकड़ों जर्नल हैं। मुझे बताया गया है​ कि संसद की लाइब्रेरी में जाने वाले सांसदों की संख्या काफी संतोषजनक नहीं है। मैं सांसदों से लाइब्रेरी का प्रभावी इस्तेमाल करने की अपील करता हूं।’

सदन केे अध्यक्ष वेंकैया नायडू ने कहा, ‘राज्यसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर मल्लिकार्जुन का स्वागत करता हूं। वे देश में लंबे समय तक काम करने वाले नेताओं में से एक हैं।’  उन्होंने कहा, ‘मैं सभी सदस्यों से सदन में उपस्थित रहने की अपील करता हूं ताकि यहां होने वाले डिबेट में हिस्सा ले वो अपने ज्ञान को बढ़ा सकें।’

Related Articles

Back to top button