ब्रेकिंग
Bhilai News: भिलाई के सेंट्रल एवेन्यू पर दर्दनाक सड़क हादसा, पेड़ और डिवाइडर से टकराने से दो दोस्तों क... GPM News: पेपर लीक मामलों को लेकर गरमाई सियासत, पूर्व मंत्री उमेश पटेल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला Raipur News: भाजपा-कांग्रेस प्रदर्शन के दौरान बड़ा बवाल, पुलिसकर्मियों पर पथराव के बाद 12 कांग्रेसियो... Chhattisgarh Guest Teachers Protest: संविलियन की मांग को लेकर अड़े अतिथि शिक्षक, हिंदी भवन के सामने स... Manendragarh News: भरतपुर के बॉयज हॉस्टलों में अधीक्षकों की पोस्टिंग पर विवाद, जिला पंचायत सदस्य ने ... Bilaspur News: 7 साल से लंबित मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य कर्मचारियों का प्रदर्शन, 33 जिलो... Kanker News: 14वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में DSP कविता धुर्वे ने जीता गोल्ड मेडल, लगातार ... Chhattisgarh Crime News: दंतेवाड़ा में रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत, पुलिस खंगाल रही हत्या के एंगल ... Patti News: इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद शादी का झांसा, युवती पर हजारों रुपए ऐंठने और मुकरने का आरोप Punjab Jail Crime: जेल के अंदर ड्रग्स और मोबाइल सप्लाई कर रहा था डॉक्टर, कार और बैग से बरामद हुआ साम...
देश

किसान आंदोलन : कुंडली बॉर्डर पर लंगर के पास कार सवार युवकों ने की फायरिंग, चंडीगढ़ से जुड़ा कनेक्शन

नई दिल्ली/सोनीपत। तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को लेकर दिल्ली-हरियाणा के सिंघु बॉर्डर पर चल रहा किसानों का धरना प्रदर्शन सोमवार को 102वें दिन में प्रवेश कर गया। सिंघु के साथ-साथ दिल्ली-एनीआर के अन्य बॉर्डर गाजीपुर, टीकरी और शाहजहांपुर पर भी किसानों का धरना-प्रदर्शन जारी है। इस बीच कुंडली बॉर्डर पर कृषि कानून के विरेध में चल रहे धरनास्थल के लंगर पर पहुंच कर रविवार देर रात कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी। इससे वहां पर हड़कंप मच गया और यहां पर धरनारत किसान दहशत में आ गए।

जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, रविवार देर रात करीब दो बजे चार युवक एक चंडीगढ़ नंबर की एक कार में सवार होकर टीडीआइ सिटी के पास चलने वाले एक लंगर के पास पहुंचे और ठंडा पानी मांगते हुए कहा कि वे लोग पंजाब के रहने वाले हैं। इसी दौरान उन्होंने अचानक तीन गोलियां चला दीं और कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए।  गोलियों की आवाज सुनकर मौके पर लोग एकत्रित होने लगे और इसकी सूचना पुलिस को दी गई।

उधर, यहां पर धरना दे रहे किसान आंदोलनकारियों का कहना है कि पंजाब और हरियाणा का भाईचारा बिगाड़ने के लिए इस तरह की साज़िश रची जा रही है। उधर, सूचना मिलते ही कुंडली थाना प्रभारी रवि कुमार मौक़े पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गाड़ी का नंबर आदि के जरिए आरोपितों का पता लगाने में जुटी हुई है। इसके अलावा इस मामले की जांच के लिए सोनीपत सीआइए की टीम को भी लगाया गया है। दूसरी ओर, मौके पर पहुंचे मोर्चा के नेता हरमीत कादिया, मनजीत राय आदि ने कहा कि यदि पुलिस जल्द से जल्द कार्रवाई नहीं करती है तो वे इसका जोरदार विराेध करते हुए दिल्ली को जाम करेंगे। बता दें कि यह पहला मौका है, जब सिंघु बॉर्डर के पास कुंडली बॉर्डर पर फायरिंग हुई है। इससे पहले पहले सिंघु बॉर्डर पर दो बार पुलिस वालों पर तलवार से हमला हो चुका है।

Related Articles

Back to top button