ब्रेकिंग
Rahul Gandhi on CEC: 'ज्ञानेश कुमार को जाना ही होगा, PM करवाएंगे इस्तीफा', CWC बैठक में राहुल गांधी ... 'मुसलमानों को निशाना बनाने की साजिश', धर्मवार आंकड़े मांगने पर भड़के ओवैसी Delhi Pollution GRAP 2026: सर्दियों से पहले CAQM का बड़ा फैसला, BS-III पेट्रोल और BS-IV डीजल गाड़ियो... चुनाव प्रक्रिया पर फिर उठे गंभीर सवाल: महाराष्ट्र के मुख्य निर्वाचन अधिकारी की चिट्ठी से मचा सियासी ... BJP State Incharges Meeting: बीजेपी मुख्यालय में 4 घंटे चली मैराथन बैठक, नितिन नबीन ने प्रभारियों को... Smriti Irani on Congress: हार की बौखलाहट में चुनाव आयोग पर हमला कर रही कांग्रेस, स्मृति ईरानी का तीख... Delhi Police Drug Bust: लेडी डॉन पार्वती के घर से सोना, नकदी और 4 संपत्तियों के कागजात जब्त; अंतरराज... Ketan Agarwal Murder Case: पुणे में रूह कंपाने वाली साजिश, 5,053 पन्नों की चार्जशीट में 'डेथ कैप मशर... Agra-Lucknow Expressway Accident: फिरोजाबाद में भीषण सड़क हादसा, इटावा DFO विकास नायक और उनके ड्राइव... Former IAS Divya Mittal: पूर्व IAS दिव्या मित्तल की राजनीति में एंट्री, बिना किसी दल के बनाएंगी अपना...
खेल

एशिया कप 2021 की वजह से BCCI को करना होगा दो टीमों का ऐलान, एक खेलेगी WTC का फाइनल

नई दिल्ली। एशिया कप का आयोजन इस साल जून-जुलाई में होना तय हुआ है, लेकिन भारतीय टीम आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंच गई है। ऐसे में एशिया कप को कैंसिल किया जा सकता है। अगर एशिया कप इस साल कैंसिल नहीं होता है फिर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ को दूसरी टीम इस टूर्नामेंट के लिए भेजनी होगी। एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी के अध्यक्ष इस समय जय शाह हैं।

दरअसल, न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 जून से शुरू होने वाले आइसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया को जून के पहले सप्ताह में इंग्लैंड के लिए रवाना होना होगा, जहां विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जाना है। आइपीएल 2021 के समापन के ठीक बाद भारतीय खिलाड़ी यूके के लिए रवाना होंगे, क्योंकि इंग्लैंड में भारतीय खिलाड़ियों को 14 दिन के सख्त क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा।

लंदन का लॉर्ड्स स्टेडियम नहीं, बल्कि साउथैंप्टन का एजेस बाउल स्टेडियम फाइनल मैच की मेजबानी कर सकता है, क्योंकि स्टेडियम परिसर में होटल की सुविधा है। कोरोना वायरस महामारी की वजह से आइसीसी और ईसीबी बायो सिक्योर बबल बनाएंगे, जहां भारत और न्यूजीलैंड को 14-14 दिन सख्त क्वारंटाइन प्रक्रिया से गुजरना होगा। ऐसे में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सामने एक बड़ी मुसीबत है।

एशियन क्रिकेट काउंसिल यानी एसीसी ने जून के आखिर में एशिया कप आयोजित कराने का मन बनाया है। ऐसे में इस विंडो में भारतीय टीम के प्रमुख खिलाड़ी, जिनमें विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या, मोहम्मद शमी, रिषभ पंत का नाम शामिल है, वे एशिया कप के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, क्योंकि उस समय वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा होगा और फिर इंग्लैंड के खिलाफ भारत की सीरीज भी होनी है।

हालांकि, इस स्थिति का तोड़ भारतीय क्रिकेट बोर्ड के पास है, लेकिन टी20 फॉर्मेट में श्रीलंका में खेले ने वाले एशिया कप के लिए बीसीसीआइ को अपनी दूसरे दर्जे की टीम को भेजना होगा, जिसमें बड़े खिलाड़ी नजर नहीं आएंगे। हालांकि, आइपीएल 2021 के प्रदर्शन के आधार पर एक और ऐसी टीम तैयार की जा सकती है, जो एशिया कप में खेल सके। इससे जुड़े सूत्रों ने भी इस बात की पुष्टि कर दी है कि भारत के पास कोई और विकल्प नहीं है।

Related Articles

Back to top button