ब्रेकिंग
Chaudhary Bansi Lal University Hostels: सीबीएलयू में दो नए छात्रावासों के निर्माण से 400 छात्राओं को... Bhiwani University News: सीबीएलयू में टैलेंट हंट कार्यक्रम संपन्न, कुलसचिव प्रो. भावना शर्मा और डीन ... Gurugram Traffic News: क्षमता से अधिक सवारियां लेकर दौड़ रहा था ऑटो, सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों पर उठ... Haryana Crime News: पंचकूला में नाइट क्लब के अंदर ताबड़तोड़ फायरिंग करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, ... NHAI Smart Lighting MP: सूर्योदय-सूर्यास्त का झंझट खत्म! MP के हाइवे पर CCMS टेक्नोलॉजी से बंद-चालू ... Indore Crime Update: हीरानगर में रंगदारी न देने पर खौलता तेल डालकर हमला; भंवरकुआं में बुजुर्ग समेत 3... CG Transport SI Recruitment: छत्तीसगढ़ परिवहन उपनिरीक्षक भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव; 50% पद CGPSC स... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम पर सुरक्षा का कड़ा पहरा; राजीव गांधी हत्या... Indore Cyber Fraud: सावधान! आधार और KYC का गलत इस्तेमाल कर एक्टिवेट की 101 फर्जी सिम; साइबर सेल ने आ... Sandipani School Bus Crisis: ग्वालियर-चंबल में सांदीपनि स्कूलों की बस सेवा ठप! 2.5 महीने बीते, 512 र...
देश

विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी अनुप्रिया पटेल, बोलीं- व्यवस्था परिवर्तन की दिशा तय करेगा पंचायत चुनाव

लखनऊ: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल करार देते हुये अपना दल (एस) अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने कहा कि पंचायत चुनाव व्यवस्था परिवर्तन की दिशा तय करेगा। पटेल ने महिला दिवस के मौके पर आयोजित पार्टी की मासिक बैठक में रविवार को कार्यकर्ताओं से कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी पूरी दमखम के साथ उतरेगी। 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले पंचायत चुनाव हमारे लिए सेमीफाइनल है।

उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव के लिये किसी भी उम्मीदवार का फैसला जिला स्तरीय तीन सदस्यीय कमेटी तय करेगी। कमेटी में विधानसभा अध्यक्ष, जिलाध्यक्ष व जिला प्रभारी शामिल हैं। यदि किसी उम्मीदवार के चयन पर किसी तरह की दिक्कत आती है तो शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर गठित होने वाली चुनाव संचालन समिति अंतिम फैसला करेगी।  पटेल ने पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक पदाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया कि कोई भी पदाधिकारी अपने बैनर-होर्डिंग पर ‘भावी प्रत्याशी’ शब्द का इस्तेमाल न करे। प्रत्याशी के चयन का फैसला पार्टी का शीर्ष नेतृत्व करेगा। पार्टी जिस पदाधिकारी को उम्मीदवार तय करेगी, उसी का सबको समर्थन करना है।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार राज्यमंत्री जयकुमार सिंह जैकी ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि पंचायत चुनाव में गांव के वाडर् तक नीला केसरिया (अपना दल (एस) का झंडा) लहराएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ.जमुना प्रसाद सरोज ने पार्टी पदाधिकारियों को पूरी तैयारी से त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव लड़ने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिस पदाधिकारी को उम्मीदवार बनाएगी, चुनाव में उसे ही समर्थन देना है और पूरी मजबूती से उसके साथ खड़ा रहना है। पार्टी प्रवक्ता राजेश पटेल ने कहा कि बैठक में पटेल ने ‘वन बूथ-10 यूथ’ का नारा दिया है। पार्टी की मूल ताकत कार्यकर्ता हैं। ‘वन बूथ-10 यूथ’ के लक्ष्य को पूरा करने पर हम पंचायत चुनाव में मजबूत स्थिति में होंगे और 2022 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भी सफल होंगे।

पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेश श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी पूरी तैयारी से पंचायत चुनाव लड़ेगी और अधिक से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी। इस बाबत पिछले कई महीने से पार्टी पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button