ब्रेकिंग
Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक... Haribabu Murder Case Update: पत्नी की मौत के बाद जमानत पर छूटे पति की सरेआम हत्या, आरोपी साले ने वीड... J&K Majalta Encounter: मलताजा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, M4 और AK-47 समेत भारी मात्... Bareilly GRP Action: चलती ट्रेन में कोच अटेंडेंट ने की सोने की चेन चोरी, आपस में बांटे तीन टुकड़े; प... Election Commission TMC Ruling: ममता बनर्जी की पार्टी को बड़ा झटका, चुनाव आयोग ने टीएमसी का नाम और स... Bihar Flood Destruction Update: 700 से ज्यादा ग्रामीण सड़कें डूबीं और बुनियादी ढांचे को भारी क्षति, ... Vaishali Crime News: वैशाली के लालगंज में लाइन होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, 20 राउंड गोलियां चलने से एक ...
देश

राष्ट्रीय समिति की पहली वर्चुअल बैठक शुरू, प्रधानमंत्री कर रहे संबोधित

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे हैं। भारत की आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में समारोहों की तैयारी संबंधित  गतिविधियों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र  मोदी की अध्यक्षता में सोमवार को राष्ट्रीय समिति की पहली वर्चुअल बैठक आयोजित की जाएगी। केंद्र सरकार ने इस 75वें वर्षगांठ को ‘अमृत महोत्सव’ के रूप में मनाने का फैसला किया है। आजादी के 75 वर्ष अगले साल यानि 2022 के 15 अगस्त को पूरा होगा। बता दें कि यह समिति आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की तैयारी के लिए नीतिगत दिशा-निर्देश देगी।

इस मौके पर आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्‍यक्षता में 259 सदस्‍यीय समिति की बैठक होगी। इस समिति में अनेकों केंद्रीय मंत्री, मुख्‍यमंत्री, राज्‍यपाल, भारतीय जनता पार्टी अध्‍यक्ष जे पी नड्डा, कांग्रेस की कार्यकारी अध्‍यक्ष सोनिया गांधी और अन्‍य राजनीतिक दलों के नेता शामिल हैं। पूर्व राष्‍ट्रपति प्रतिभा पाटिल, पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा और डॉ मनमोहन सिंह, मुख्‍य न्‍यायाधीश शरद अरविन्‍द बोबडे तथा नोबेल पुरस्‍कार से सम्‍मानित अमर्त्यसेन और कैलाश सत्‍यार्थी भी समिति के सदस्य हैं।

Related Articles

Back to top button