ब्रेकिंग
अमृतसर एयरपोर्ट पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, 7 फ्लाइट्स हुईं डायवर्ट; जांच में सामने आया बड़ा सच Batala News: ब्याह पंचमी से पहले शरारती तत्वों की करतूत, गुरु नानक देव जी व माता सुलखनी जी के होर्डि... डीपीएस इंदिरापुरम में हर्षोल्लास से मना शिक्षक दिवस: शिक्षकों के समर्पण और योगदान का हुआ सम्मान जालंधर नगर निगम कमिश्नर बदले, IAS संदीप ऋषि की जगह PCS सुरिंदर सिंह संभालेंगे कमान अमृतसर में ड्रोन गतिविधि के बाद आदमपुर एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट: SSP हरविंदर विर्क ने दिए सुरक्षा बढ़ान... पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों का पूर्ण काम बंद: आज एक दिवसीय भूख हड़ताल, आम जनता परेशान Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर BJP का मास्टरप्लान, अक्टूबर में PM मोदी का 3 दिवसीय दौरा; ... लुधियाना में बेखौफ झपटमारों पर जनता का फूटा गुस्सा: बुजुर्ग महिला की बाली छीन रहे बदमाश को रंगे हाथ ... इस्लाम गंज में सवारी बिठाने को लेकर खूनी संघर्ष: ऑटो चालक पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला Punjab Politics: 'बयानबाजी से पहले आंकड़े पढ़ें बाली', जालंधर भाजपा अध्यक्ष ने करतारपुर कॉरिडोर व AI...
देश

कोलकाता में बहुमंजिली इमारत में भयावह आग, चार दमकल कर्मियों सहित सात की मौत

कोलकाता : कोलकाता महानगर के स्ट्रांड रोड स्थित न्यू कोलाघाट बिल्डिंग के 13 व 12वें माले पर सोमवार शाम भयावह आग लग गई। उक्त इमारत में पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यालय हैं और भूतल पर रेलवे का कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र है। दमकल के 15 इंजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद  देर रात आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में सात लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में चार दमकल कर्मी, एक रेलवे पुलिस कर्मी, एक एएसआइ तथा एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए आर्थिक मदद तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है। इस अग्निकांड के कारण पूर्व रेलवे की ऑनलाइन बुकिंग तथा उत्तर पूर्व रेलवे की टिकट बुकिंग पूरी तरह बाधित हो गई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक शाम के करीब 6.10 बजे आग लगी, जिससे इमारत में अफरातफरी मच गई। इमारत को तुरंत खाली कराया गया। एहतियातन आसपास की कई इमारतों को भी खाली कराया गया। स्ट्रांड रोड को भी वाहनों के आवागमन के लिए बंद कर दिया गया। दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि 13 व 12वें तल्ले में में आग लगी। उक्त इमारत में पूर्व व दक्षिण पूर्व रेलवे के कार्यालय हैं और भूतल पर रेलवे का कंप्यूटरीकृत टिकट आरक्षण केंद्र है। आग सर्वर रूम तक पहुंच गई है। आग बुझाने के लिए हाइड्रोलिक लैडर भी लाया गया। दमकल के 15 इंजनों ने कड़ी मशक्कत के बाद देर रात आग पर काबू पाया।

इस अग्निकांड में सात लोगो की मौत हो गई। मरने वालों में चार दमकल कर्मी, एक रेलवे पुलिस कर्मी, कोलकाता के हेयर स्ट्रीट थाने के एक एएसआइ तथा एक अन्य व्यक्ति (पहचान अभी तक नहीं हो पाई है) शामिल हैं। पता चला है कि लिफ्ट में फंसकर झुलसने से चार दमकल कर्मियों की मौत हुई है। दो और लोगों के मरने की आशंका व्यक्त की गई है जो इमारत में अभी तक फंसे हैं। दो दमकल कर्मियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटनास्थल पर पांच एंबुलेंस पहुंचे।

खबर पाकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम तथा अग्निशमन मंत्री सुजीत बोस भी मौके पर पहुंचे। अग्निशमन मंत्री ने इस अग्निकांड केेेे जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपए आर्थिक मदद तथा परिवार के एक व्यक्ति को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की है।

Related Articles

Back to top button