ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
देश

‘आजादी का अमृत महोत्सव’ का आज उद्घाटन करेंगे PM मोदी, साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को करेंगे रवाना

नई दिल्ली/अहमदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से आजादी के 75वें साल के जश्न की शुरुआत करने जा रहे हैं। जश्न के इस कार्यक्रम का नाम रखा गया है ‘आजादी का अमृत महोत्सव’। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में मनाए जाने वाले ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के तहत सात जगहों पर डिजिटल तरीके से प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया जाएगा। मुख्य कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गांधीनगर में साबरमती आश्रम में करेंगे। वहीं कुल 37 राज्यस्तरीय प्रदर्शनियों का उद्घाटन जाने माने लोग करेंगे। इस मौके पर पीएम मोदी अहमदाबाद के साबरमती आश्रम से दांडी मार्च को हरी झंडी दिखाएंगे। दांडी मार्च उसी रूट पर निकाला जाएगा जिस रूट पर 91 साल पहले गांधी जी ने दांडी मार्च निकाला था..और नमक कानून तोड़ा था। वर्ष 1930 में आज के ही दिन महात्मा गांधी ने दांडी यात्रा की शुरुआत की थी और नमक कानून तोड़ा था।

आज केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में, बेंगलुरु, पुणे, भुवनेश्वर, मणिपुर के मोइरंग जिले और बिहार के पटना में प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। वे यहां राष्ट्रीय मीडिया केंद्र में भी एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इन प्रदर्शनियों में भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के मुख्य पड़ावों को दर्शाया जाएगा, जिनमें असहयोग आंदोलन, सविनय अवज्ञा आंदोलन, भारत छोड़ो आंदोलन आदि हैं। साथ ही इनमें दांडी मार्च, महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, सरदार पटेल और स्वतंत्रता आंदोलन में भाग लेने वाले अन्य महापुरुषों को भी केंद्र में रखा जाएगा। भारत की स्वतंत्रता प्राप्ति के 75 वर्ष अगले साल पूरे होंगे और उससे 75 सप्ताह पहले ही अमृत महोत्सव की शुरुआत हो रही है, जो 2023 के स्वतंत्रता दिवस तक चलेगा।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन राज्य मंत्री प्रह्लाद सिंह पटेल ने गुरुवार को बताया था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर निकाली जाने वाली पदयात्रा साबरमती आश्रम, अहमदाबाद से नवसारी के दांडी तक 25 दिनों के लिए। 241 मील की यात्रा तय करेगी और 5 अप्रैल को समाप्त होगी।

Related Articles

Back to top button