ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ने के बाद कोयल मल्लिक को मिला बड़ा राजनीतिक तोहफा, बीजेपी ने दिया राज... दिल्ली में वायु प्रदूषण के खिलाफ सख्ती: ‘ऑपरेशन क्लीन एयर’ के तहत CAQM ने रिंग रोड पर चलाया विशेष नि... मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर दिल्ली में घमासान: इंडिया गेट पर AAP का विरोध मार्च, सौरभ भ... Amritsar Border Security: अमृतसर में पाकिस्तान के आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़, एके-47 और हैंड ग्रेनेड ... Delhi VIP Theft News: राज्यसभा सांसद डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल के सरकारी आवास में चोरी, गटर का ढक्कन... मुजफ्फरपुर में पुलिस की शर्मनाक करतूत: अंतरजातीय विवाह से जुड़ी समस्या को लेकर पहुंची महिला को बाल प... Delhi High Court Notice: करोल बाग में मेट्रो निर्माण के लिए पेड़ काटने पर दिल्ली हाईकोर्ट सख्त, DDA ... पश्चिम बंगाल में समान नागरिक संहिता (UCC) का ऐलान: सीएम शुभेंदु अधिकारी ने मांगे 6 महीने, 'लव जिहाद'... Seoni Murder Case: मध्य प्रदेश के सिवनी में सनसनीखेज हत्याकांड, मां और मामा ने मिलकर की 22 वर्षीय यु... विपक्ष की रैली पर आशीष शेलार का तीखा हमला: मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन को बताया ‘लोमड़ियों ...
मनोरंजन

Pathan के सेट से लीक हुईं शाहरुख ख़ान की लेटेस्ट फोटोज़ और वीडियो, देखें यहां चल रही है शूटिंग

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग ख़ान यानी शाहरुख ख़ान के फैंस उन्हें बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। यही वजह है कि फैंस उनकी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं। फिलहाल फिल्म की शूटिंग UAE में चल रही है। पठान के सेट कुछ फोटोज़ और वीडियो सामने आई है जिसमें किंग ख़ान फाइट सीन शूट करते दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि शाहरुख एक स्टंटपर्सन के साथ गाड़ी की छत पर खड़े हुए हैं। इसके बाद चलती गाड़ी के ऊपर दोनों का फाइट सीन शूट हो रहा है। किंग ख़ान के एक फैन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ये वीडियो शेयर किया है जो कि सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

पठान के सेट से किंग ख़ान के अब तक कई वीडियो और फोटोज़ सामने आ चुके हैं। कुछ दिन पहले भी शाहरुख का एक ऐसा ही वीडियो लीक हुआ था जिसमें वो खतरनाक स्टंट करते दिखाई दे रहे थे। वीडियो में शाहरुख खान ट्रक पर फाइट सीन की शूटिंग करते हुए नजर आ रहे थे। वहीं दूसरे वीडियो में किंग खान बुर्ज खलीफा के सामने शूटिंग करते दिखाई दे रहे थे। आपको बता दें कि ‘पठान’ पहली ऐसी बॉलीवुड फिल्म है जिसकी शूटिंग दुनिया की सबसे बड़ी इमारत में शामिल बुर्ज खलीफा में की गई है। अभी तक भारत की कई फिल्मों और गानों की शूटिंग में बुर्ज खलीफा नजर आ चुकी है, लेकिन सभी की शूटिंग इस इमारत के सामने हुई है। किसी ने भी इस इमारत के अंदर शूटिंग नहीं की है। यह पहली बार होगा जब किसी बॉलीवुड फिल्म बुर्ज ख़लीफा की बिल्डिंग अंदर से नज़र आएगी।

यशराज बैनर तले बन रही फिल्म पठान की शूटिंग लंबे समय से जारी है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद कर रहे हैं। वहीं पठान में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। इस फिल्म की रिलीज़ को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गयी है।

Related Articles

Back to top button