ब्रेकिंग
NEET विवाद पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश: NTA को बनाएं स्थायी व मजबूत संस्थान, AI और ब्लॉकचेन तकन... कांग्रेस मुख्यालय में CWC की अहम बैठक: खरगे बोले—12 वर्षों में युवाओं का भविष्य तबाह, PM मोदी दें जव... जयपुर एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट की मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग: सूरत से आ रहे यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस... राजस्थान में नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी: राज्य निर्वाचन आयुक्त ने घोषित किया कार्यक्रम, आचार स... अंकिता भंडारी हत्याकांड: कोर्ट ने फिर खारिज की आरोपियों की जमानत, धामी सरकार की मजबूत पैरवी से दोषिय... पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश से काशी में उफान पर गंगा, चेतावनी बिंदु के करीब पहुंचा जलस्तर मुंबई की सड़कों पर मराठी भाषा को लेकर सरकार का सख्त रुख, तैयार हुआ एक्शन प्लान महाराष्ट्र में 28 अगस्त से लागू होगा धर्म स्वतंत्रता कानून 2026: जबरन धर्मांतरण पर 7 साल जेल, बच्चे ... अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी पर धीरेंद्र शास्त्री का फूटा गुस्सा, बताया सबसे बड़ा कलंक श्रीनगर में सीएम उमर अब्दुल्ला से मिले अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर: पर्यटन और बागवानी में साझेदारी बढ...
देश

बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह बोले- मेरा जेल जाना राजनैतिक साजिश

फर्रुखाबाद: फर्रुखाबाद में तकरीबन आधा दर्जन लग्जरी गाडियों के काफिले के साथ सेन्ट्रल जेल पंहुचे। बाहुबली पूर्व सांसद धनंजय सिंह नें कहा कि उन्हें राजनैतिक साजिश के तहत फंसाया गया। न्याय पालिका अब जो निर्णय लेगी वह मान्य होगा। देर शाम सेन्ट्रल जेल में बज्रवाहन से पंहुचे पूर्व सांसद धनंजय सिंह कि सुरक्षा को देखते हुए सेन्ट्रल जेल गेट पर सुरक्षा अचानक पीएसी लगाकर बढ़ा दी थी। एक मिनी ट्रक दोपहर 3 बजे से सेन्ट्रल जेल तिराहे पर तैंनात कर दिया गया था। जिसके बाद काफिले के साथ पंहुचे पूर्व सांसद को लेकर केबल जेल गेट पर ब्रज वाहन ही गया। जिसके बाद पूर्व सांसद नीचे उतरे, लेकिन पुलिस नें उनकी एक कार को जेल के गेट के भीतर दाखिल होनें से रोक दिया।

जिस पर धनंजय सिंह कोतवाल फतेहगढ़ जेपी पाल पर खफा हो गए और बोले कि हमे मत सिखाओ हम सब जानते है। बाद में पुलिस नें सामान की सघन तलाशी के बाद जाने दिया गया। उन्होंने कहा कि उनका जेल जाना राजनैतिक साजिश का हिस्सा है। इसके साथ ही कुछ अफसरों की बदमाशी है। उन्होंने कहा की जान का खतरा है जिसके लिए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया है। वह अब न्यायालय की अभिरक्षा में हैं, जिसके चलते अब न्यायालय जो निर्णय लेगा वह मान्य होगा। सेन्ट्रल जेल में बाहुबली पूर्व सांसद के आने की भनक लगते ही जेल की हाई सिक्योरिटी बैरक नंबर 2 को खाली करा दिया गया था। जेल सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार उन्हें हाई सिक्योरिटी बैरक में रखा गया है। जो सीसीटीवी कैमरे से लैस है।

Related Articles

Back to top button