ब्रेकिंग
क्या भारत में नागरिकों को हासिल है पूरी आजादी? जानिए संविधान प्रदत्त 11 अधिकारों के साथ जुड़ी अहम का... क्या NDA में होगा बड़ा विस्तार? परिसीमन और महिला आरक्षण बिल के बीच DMK, NCP और अकाली दल के साथ आने क... महाराष्ट्र के सांगली में बड़ा हादसा: रेणावी घाट में दो ST बसों की आमने-सामने भीषण टक्कर स्वतंत्रता दिवस 2026: दिल्ली मेट्रो की विशेष व्यवस्था, लाल किला और जामा मस्जिद के लिए सुबह 4 बजे से ... अयोध्या पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, महंत परमहंस रामचंद्र दास के स्मृति समारोह में हुए शामिल 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का राष्ट्र के नाम संबोधन, देशवासि... PM मोदी और विदेश नीति पर टिप्पणी से गरमाई सियासत: राजनाथ सिंह और एकनाथ शिंदे ने राहुल गांधी को घेरा,... CJI सूर्य कांत विवाद के बाद सुर्खियों में NALSAR यूनिवर्सिटी, BCI ने वापस लिया निलंबन फैसला 4,200 करोड़ के लखनऊ-कानपुर एक्सप्रेसवे निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, हाईकोर्ट ने मांगा जवाब 15 अगस्त को देश मनाएगा 80वां स्वतंत्रता दिवस, लाल किले पर समारोह के दौरान मौसम पर टिकीं निगाहें
देश

भाई ने उजाड़ा बहन का घर, जीजा का सिर काटकर पहुंचा साला, सदमें में बहन ने किया Suicide

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के तिलवारा घाट थाना क्षेत्र में प्रेम विवाह से नाराज एक युवक ने आज अपनी बहन के पति की हत्या कर, कटा हुआ सिर लेकर थाने पहुंचा गया, जिसे पुलिस ने अभिरक्षा में ले लिया है। उधर बहन ने भी मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नगर पुलिस अधीक्षक बरगी रवि चौहान ने धीरज शुक्ला और उसके परिजनों को शक था कि उसकी बेटी को अन्य जाति के युवक बृजेश बर्मन अपने प्रेम जाल में फंसाया है। सुबह धीरज शुक्ला तथा बृजेश का घर से कुछ दूर खेत में विवाद हो गया।

इसके बाद धीरज घर गया और कुल्हाड़ी लेकर आया। धीरज ने पहले बृजेश के हाथों पर कुल्हाड़ी से हमला किया। इसके बाद उसका सिर धड़ से अलग कर दिया। मृतक का कटा हुआ सिर तथा रक्त रंजित कुल्हाड़ी लेकर थाने पहुंच गया। घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी युवक की बहन ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तिलवारा घाट थाना प्रभारी सतीश पटेल ने बताया कि 26 फरवरी को युवती थाने में अपने प्रेमी पति के साथ उपस्थित हुई थी। युवती ने बृजेश के साथ विवाह करने के संबंध में हलफनामा के साथ दस्तावेज भी दिए थे।

बालिग होने के कारण उसे पति के साथ थाने से जाने दिया गया। 4 दिन पहले ही युवती अपने मायके गई थी। पुलिस ने पंचनामा कारर्वाई के बाद दोनों शव को पोस्टमाटर्म के लिए भिजवा कर आरोपी को अभिरक्षा में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि दर्शल रमनगरा निवासी बृजेश बर्मन (35) लगभग 2 माह पूर्व क्षेत्र में रहने वाले धीरज शुक्ला की बहन पूजा (20) को अपने साथ भगा कर ले गया था। इस दौरान दोनों छत्तीसगढ़ में रहते थे और प्रेम विवाह कर लिया था। युवती के परिजनों ने उसके लापता होने की शिकायत तिलवाराघाट थाने में दर्ज करवाई गई थी।

Related Articles

Back to top button