ब्रेकिंग
मणिपुर के जंगलों में लगी भीषण आग; वायुसेना के Mi-17V5 हेलिकॉप्टरों ने मोर्चा संभाला, आसमान से बरसाया... "उत्तराखंड के दीपक भारत के हीरो"; राहुल गांधी ने किया समर्थन, बीजेपी और संघ पर साधा तीखा निशाना शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद से मिले अलंकार अग्निहोत्री; दिल्ली कूच की दी बड़ी चेतावनी, जानें क्या ह... Bihar News: औरंगाबाद में पांच सहेलियों ने उठाया खौफनाक कदम; 4 की जान गई, एक की हालत गंभीर, आत्महत्या... Delhi-UP Weather Update: दिल्ली-यूपी में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट, IMD ने अगले 3 दिनों ... Jalandhar Crime: जालंधर में दिन-दिहाड़े ज्वैलर पर खूनी हमला, दुकान में घुसकर बदमाशों ने मचाया तांडव;... Punjab Road Accident: पंजाब में भीषण सड़क हादसा, पेड़ से टकराकर कार के उड़े परखच्चे; चालक की मौके पर... नशे का 'ग्लोबल नेटवर्क' ध्वस्त! विदेशों में होनी थी अफीम की सप्लाई, पुलिस ने ऐसे बेनकाब किया अंतरराष... PM मोदी ने डेरा सचखंड बल्लां में टेका मत्था; संत निरंजन दास जी से लिया आशीर्वाद, रविदास जयंती पर बड़... PM मोदी की यात्रा रविदासिया समाज के प्रति सम्मान और विश्वास का संदेश: सुखमिंदरपाल सिंह ग्रेवाल
देश

टीकरी बॉर्डर पर प्रदर्शनकारियों ने बनाए 25 पक्के मकान, 2000 और निर्माण की तैयारी

नई दिल्ली। तीनों कृषि कानूनों की रद कराने की मांग को लेकर पंजाब-हरियाणा और उत्तर प्रदेश समेत कई किसानों का धरना-प्रदर्शन सिंघु, टीकरी, शाहजहांपर और गाजीपुर बॉर्डर पर जारी है। लगातार घटती संख्या के बीच शनिवार को भी चारों बॉर्डर पर किसान जमा हैं और तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग पर अड़े हैं। किसान प्रदर्शनकारियों द्वारा सोनीपत में जीटी रोड पर पक्का निर्माण करने के बाद अब टीकरी बॉर्डर पर भी ऐसा ही नजारा सामने आया है। यहां पर किसान सोशल आर्मी (Kisan Social Army) स्थायी निर्माण बना लिया है और कई जगहों पर जारी है।

इस निर्माण को लेकर किसान सोशल आर्मी से जुड़े अनिल मलिक (Anil Malik, Kisan Social Army) का कहना है कि यहां पर निर्मित घर पक्के तौर पर मजबूती के साथ बनाए गए हैं, जैसे कि प्रदर्शनकारी  किसानों के हौसले हैं। अनिल मलिक ने बताया है कि टीकरी बॉर्डर पर अब तक 25 पक्के घर बना दिए गए हैं। 1000-2000 तक और घर इसी तरह बनाए जाएंगे।

उधर, सोनीपत स्थित जीटी रोड पर भी पंजाब की किसान जत्थेबंदी के नेता मनजीत राय भी स्वीकार किया है कि उनकी जत्थेबंदी यहां पर पक्का निर्माण करा रही है। मनजीत ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि किसी में हिम्मत है तो इसे रोककर दिखाए। मनजीत राय ने तो यहां तक कहा है कि तीनों नए कृषि कानूनों से जितना हमारा नुकसान होगा, उसकी भरपाई यहीं से करके जाएंगे। हमारा जितना नुकसान होगा, उतना हम यहां कब्जा करके बैठ जाएंगे और प्लॉट भी काटेंगे। जागरण संवाददाता से मिली जानकारी के मुताबिक, जीटी रोड की पानीपत-दिल्ली लेन पर मुख्य मंच से थोड़ा आगे ईंट-सीमेंट से कमरे बनाए जा रहे हैं। अभी नींव पर काम चल रहा है।

रैन बसेरों का भी हो रहा निर्माण

बताया जा रहा है कि आंदोलनकारियों के लिए रैन बसेरे की तर्ज पर कमरे बनाए जा रहे हैं। चारों ओर से मोटी दीवार और ऊपर पराली की छत बनाने की तैयारी है। वहीं, जीटी रोड पर चल रहे पक्का निर्माण को रुकवाने पहुंचे पुलिस अधिकारियों की भी उन्होंने नहीं मानी। पुलिस अधिकारियों के सामने कुछ देर के लिए निर्माण अवश्य रुका, लेकिन उनके जाने के बाद फिर शुरू हो गया।

निर्माण कार्य की गति इतनी तेज है कि एक ही दिन में कमरे की दीवार करीब आठ फुट खड़ी कर दी गई है। अब आंदोलनकारी इसे डबल स्टोरी बनाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, निर्माण रुकवाने पहुंचे कुंडली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रवि कुमार की मानें तो सड़क पर निर्माण अवैध है। फिलहाल काम बंद करवा दिया गया है। शनिवार को बातचीत कर अवैध निर्माण को हटवाया जाएगा।

Related Articles

Back to top button