ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
विदेश

पाकिस्तान में छात्रा ने खुलेआम ब्वॉयफ्रेंड से किया मुहब्बत का इजहार, लाहौर यूनिवर्सिटी ने उठाया ये कदम

लाहौर। पाकिस्तान के एक विश्वविद्यालय परिसर में एक दूसरे को गले लगाकर मुहब्बत का इजहार करना एक छात्र और छात्रा के लिए महंगा साबित हुआ है। विश्वविद्यालय ने घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रेमी जोड़े को निष्कासित कर दिया है।

लाहौर विश्वविद्यालय की विशेष अनुशासन समिति ने शुक्रवार को दोनों को तलब किया था लेकिन वे नहीं पहुंचे। समिति ने छात्र और छात्रा दोनों को विश्वविद्यालय से निकालने और किसी भी परिसर में उनके प्रवेश पर पाबंदी लगाने की सिफारिश की है।

लाहौर विश्वविद्यालय के अनुसार, दोनों ने गलत व्यवहार किया है और नियमों का उल्लंघन किया है। मुहब्बत के इजहार का यह वीडियो ट्विटर पर खूब चला और पिछले गुरुवार को यह इंटरनेट मीडिया की ‘शीर्ष सर्च’ में शामिल था।

वायरल वीडियो में लड़की घुटने के बल जमीन पर बैठी है और हाथों में गुलाब का गुलदस्ता लिए हुए लड़के को प्रपोज कर रही है। लड़का गुलदस्ता लेने के बाद लड़की को गले लगा लेता है। आसपास मौजूद छात्र दोनों का हौसला बढ़ाते दिख रहे हैं। फुटेज के वायरल होने के बाद विश्वविद्यालय ने यह कदम उठाया है।

दोनों को निकाले जाने को लेकर इंटरनेट पर मिलीजुली प्रतिक्रिया रही। इंटरनेट मीडिया पर एक यूजर ने ‘मोहब्बतें’ फिल्म से अमिताभ बच्चन की तस्वीर पोस्ट करके लिखा है ‘लाहौर विश्वविद्यालय के प्रधानाध्यापक।’ गौरतलब है कि फिल्म में अमिताभ गुरुकल के प्रधानाध्यापक हैं जो प्यार-मोहब्बत के खिलाफ हैं। पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत बेनजीर भुट्टो की बेटी बख्तावर भुट्टो जरदारी ने विश्वविद्यालय की कार्रवाई को ‘बकवास’ बताया है।

Related Articles

Back to top button