ब्रेकिंग
छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद... सिंगरौली सरकारी अस्पताल की खुली पोल: डॉक्टर की कुर्सी पर सफाईकर्मी, सीएमएचओ ने दिए जांच के आदेश मध्य प्रदेश में फर्जीवाड़े का बड़ा खुलासा: सीएम के लेटरहेड से ट्रांसफर और हाईकोर्ट में फर्जी वकालतना... कार्तिक त्यागी की 153.6 Kmph की आग उगलती गेंद: UP T20 लीग में प्रिंस यादव का उखाड़ा विकेट, रिंकू सिं... 'कर्नाटक ही नहीं, पूरे सिनेमा जगत के किंग हैं यश': टॉक्सिक के प्रमोशनल इवेंट में दिखा जबरा क्रेज गिनी की राजधानी कोनाक्री में लैंडफिल का विशाल ढेर ढहने से 30 की मौत: मलबे में दबीं झुग्गियां, 6 घायल चीनी शेयरों में 11% तक का जबरदस्त उछाल: बलरामपुर चीनी, धामपुर और उत्तम शुगर में तेजी, जानें तेजी के ...
टेक्नोलॉजी

Google Map का कमाल का फीचर, अपने गली और मोहल्ले की गुमनाम गलियों को दे अपना नाम, जानिए कैसे करेगा काम

नई दिल्ली। Google Map से एक कमाल की फीचर जुडने जा रहा है, जिसकी मदद से यूजर Google Map में कुछ बदलाव कर पाएंगे। मतलब Google Map में जल्द एडिट ऑप्शन की सुविधा मिलेगी, जिसकी मदद से यूजर अपने गली, मोहल्ले की गुमनाम गलियों को नया नाम दे सकेंगे। साथ ही किसी गली, मोहल्ले या जगह को दूसरा नाम दे सकेंगे। साथ ही अगर किसी गली, मोहल्ले या फिर सड़क की गलत जानकारी लिखी, तो आपको उसे डिलीट करने का ऑप्शन मिलेगा।

कैसे दे पाएंगे जगह का नया नाम

अगर आप किसी गली को नया नाम देते हैं, जिसका पहले से कोई नाम नहीं था, तो आपको सिर्फ एक पिन ड्रॉप करना होगा। इसके बाद यूजर गली या किसी जगह को नाम दे सकेंगे। आपकी तरफ से दिये गये नाम नाम को Google की तरफ से वेरिफाई किया जाएगा। इसके बाद नाम सही पाया जाता हैं, तो उसे 7 दिनों बाद अपडेट किया जाएगा।

क्या होगा फायदा 

Google Map के नये अपडेट के जरिये Google गुमनाम गलियों का सही और सटीक नामकरण करना चाहता है, जिससे लोगों को ट्रैवलिंग में मदद मिलेगी। दरअसल Google उन जगहों और सड़कों को भी मैप पर लाना चाहता है, जिनके बारे में पहले से कोई जानकारी नहीं है। इसके अलावा Google Map एक अन्य एक नया फीचर भी जल्द लॉन्च करेगा, जिसमें यूजर फोटो का नामकरण कर पाएंगे। इस फीचर के जरिए आप यूजर्स बिना पूरा रिव्यू लिखे किसी जगह के बारे में पूरी जानकारी दे पाएंगे

 80 देशों में मिलेगा नया फीचर 

Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में Maps के इस नए फीचर के बारे में जानकारी शेयर की है। इस फीचर को जल्द ही नए अपडेट के साथ 80 देशों के लिए रोल आउट किया जाएगा। फिलहाल Google Maps में यूजर्स केवल किसी जगह के लिए पिन को ही मार्क किया जा सकता है। इस नए फीचर के जुड़ने से किसी लोकेशन के बारे में सही जानकारी दर्ज की जा सकेगी।

Related Articles

Back to top button