ब्रेकिंग
🚨 लातूर के औसा में स्कूल में वीडियो बनाने पर CJP संस्थापक अभिजीत दीपके पर FIR दर्ज लखनऊ KGMU में MBBS इंटर्न्स की भूख हड़ताल: ₹12,000 से बढ़ाकर ₹30,000 स्टाइपेंड करने की मांग, गेट पर ... बेंगलुरु के डोड्डाबल्लापुर में बड़ी कार्रवाई: पाकिस्तान स्थित गैंग से जुड़े 28 वर्षीय AC टेक्नीशियन ... बीजेपी की नई राष्ट्रीय टीम की पहली बैठक: वंदे मातरम् पर देशव्यापी अभियान का ऐलान, Gen Z से जुड़ेंगे ... जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ...
खेल

Gold Price Today: सोने के वायदा भाव में वृद्धि, चांदी भी हुई महंगी; जानें क्या हो गए हैं रेट

नई दिल्ली। सोने एवं चांदी के वायदा दाम में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:08 बजे अप्रैल, 2021 में डिलिवरी वाले सोने का दाम 193 रुपये यानी 0.43 फीसद की वृद्धि के साथ 44,943 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इससे पिछले सत्र में यानी शुक्रवार को अप्रैल डिलिवरी वाले सोने का भाव (Gold Price) 44,750 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहा था। इसी तरह जून, 2021 में अनुबंध वाले सोने का मूल्य 194 रुपये यानी 0.43 फीसद की तेजी के साथ 45,301 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था।

वायदा बाजार में चांदी की कीमत (Silver Price in Futures Market)
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सुबह 10:23 बजे मई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 357 रुपये यानी 0.53 फीसद की तेजी के साथ 67,201 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में मई, 2021 में अनुबंध वाली चांदी की कीमत 66,844 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी। इसी तरह जुलाई, 2021 में डिलिवरी वाली चांदी की कीमत 363 रुपये यानी 0.53 फीसद की बढ़त के साथ 68,235 रुपये प्रति किलोग्राम पर चल रही थी। इससे पिछले सत्र में जुलाई कॉन्ट्रैक्ट वाली चांदी की कीमत 67,872 रुपये प्रति किलोग्राम पर रही थी।
वैश्विक बाजार में सोने का दाम
ब्लूमबर्ग के मुताबिक कॉमेक्स पर सोने का भाव 4.60 डॉलर यानी 0.27 फीसद की बढ़त के साथ 1,724.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। हाजिर बाजार में सोने का मूल्य 1.74 डॉलर यानी 0.10 फीसद की गिरावट के साथ 1,725.37 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चांदी की कीमत
कॉमेक्स पर चांदी की कीमत 0.09 डॉलर यानी 0.34 फीसद की बढ़त के साथ 26 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी। इसी तरह हाजिर बाजार में चांदी की कीमत 0.01 डॉलर यानी 0.05 फीसद की गिरावट के साथ 25.91 डॉलर प्रति औंस पर चल रही थी।

Related Articles

Back to top button