ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Crime News: फर्जी दस्तावेज से हासिल की मध्य प्रदेश पुलिस में SI की नौकरी, 28 साल बाद ... Indore Crime News: इंदौर के राऊ में 27 लाख की चोरी का खुलासा; सांवरिया सेठ के दर्शन करने पहुंचे ड्रा... Rajasthan Urban Local Body Polls Ajmer: अजमेर निकाय चुनाव के बाद बाड़ेबंदी; 5 निर्दलीय पार्षदों के स... Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने बेटे के साथ मिलकर की पोते की हत्या, लाठी और... Jhansi Baragaon Crime News: झांसी में अनियंत्रित ट्रक का कहर, सफाईकर्मी की मौके पर ही मौत; चालक ट्रक... Cricketer Rinku Singh Wedding News: गांव में शादी करना चाहती थीं SP सांसद प्रिया सरोज, फिर क्यों चुन... Maharashtra Dighi Port & Warship Project: दिघी पोर्ट से 90 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार! CM देवेंद्र... Lucknow KGMU Protest News: अयोध्या कांड की पीड़िता की मौत पर केजीएमयू में हंगामा, स्वामी प्रसाद मौर्... Dhanbad Social Media Crime: नेपाल सीमा से पकड़ा गया ब्लैकमेलर! धनबाद की युवती को निजी वीडियो वायरल क... Engineers Day Celebration Ranchi: 59वें इंजीनियर्स डे पर बोलीं मंत्री दीपिका पांडेय- 'झारखंड में ऐसी...
देश

सुवेंदु अधिकारी का नाम मतदाता सूची से हटाने के लिए टीएमसी ने चुनाव आयोग को लिखा पत्र

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस ने नंदीग्राम से भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी के मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। पार्टी का दावा है कि शुवेंदु ने वोटर कार्ड में गलत पता दर्ज कराया है। भाजपा में शामिल हुए सुवेंदु अधिकारी नंदीग्राम सीट से टीएमसी प्रमुख ममता को चुनौती दे रहे हैं। हाल ही में उन्होंने नंदीग्राम से अपना वोटर कार्ड भी बनवाया है। 12 मार्च को सुवेंदु ने नंदीग्राम से अपना नामांकन दाखिल किया था। इसी दिन उनका नया वोटर कार्ड भी सामने आया था। जिसमें नंदनायकबाड़, नंदीग्राम नया पता दिखाया गया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री व नंदीग्राम सीट से चुनावी प्रतिद्वंद्वी ममता बनर्जी पर अपने हलफनामे में छह आपराधिक मामलों का खुलासा नहीं करने का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से उनकी उम्मीदवारी रद करने की मांग की थी। सुवेंदु ने दावा किया कि मुख्यमंत्री ने हलफनामे में असम में उनके खिलाफ दर्ज पांच मामलों और बंगाल में सीबीआइ द्वारा दर्ज एक मामले के बारे में सूचना छिपाई है। सुवेंदु ने उन केस नंबरों का भी उल्लेख किया है, हालांकि ममता ने क्या-क्या अपराध किए हैं, इसके बारे में विस्तार से नहीं बताया है।

Related Articles

Back to top button