ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

नियमों का पालन नहीं करने वाले पेट्रोल पंप मैनेजरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई

जबलपुर। कोरोना महामारी फिर से तेजी से फैल रही है। जिसकी रोकथाम के लिए प्रशासन के निर्देश का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पेट्रोलपंप मैनेजरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई की।

एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा ने पिछले कुछ दिनों से कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते प्रकरणों को देखते हुए कोविड-19 की गाइड लाइन का कड़ाई से पालन कराने निर्देश दिए थे। 15 मार्च को अपराध समीक्षा बैठक के दौरान जिले में पदस्थ सभी सीएसपी और टीआइ को निर्देश दिए थे कि जो लोग मास्क नहीं लगा रहे है और दूरी का पालन नहीं कर रहे है उन पर कार्रवाई करते हुए चालान किए जाए। इसके अलावा ऐसे दुकानदार जिनकी दुकानों में भीड़ अधिक है और वह ग्राहकों का नियमों का पालन करने नहीं कह रहे है उन नगर निगम और प्रशासन की टीम कार्रवाई कर रही है। निर्देश पर मंगलवार की रात नियमों का पालन नहीं करने वाले 542 लोगों पर कार्रवाई की गई, जिनसे 54 हजार 200 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

पेट्रोलपंप मैनेजरों और कर्मचारियों पर कार्रवाई: बुधवार को ओमती टीआइ एसपीएस बघेल अपनी टीम के साथ भ्रमण करते हुए लोगों को नियमों का पालन करने के लिए जागरूक कर रहे थे। तभी पुल नं 2 के पास स्थित मोखा पेट्रोल पंप, तीन पत्ती चोक के पास स्थित बोहरा पेट्रोलपंप, नेपियर टाउन स्थित अग्रवाल पेट्रोलपंप, तैयबअली पेट्रोल पंप की जांच की गई। कोरोना गाइड लाइन का कड़ाई से पालन न करने पर तैयबअली पेट्रोल पंप, अग्रवाल पेट्रोलपंप और बोहरा पेट्रोल पंप के मैनेजरों से 1-1 हजार रुपये का चालान और कर्मचारियों से 100-100 रुपये का समन शुल्क वसूल किया गया।

Related Articles

Back to top button