ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
देश

होली से पहले रेलवे चलाने जा रहा ये स्पेशल ट्रेनें, जानें- रूट, टाइम व सबकुछ

नई दिल्ली होली त्यौहार नजदीक होने पर रेलवे स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए पश्चिम रेलवे यात्रियों की सुविधा के लिए पांच स्पेशल ट्रेनें शुरू करने जा रहा है। ये ट्रेनें इंदौर से पुरी, मुंबई सेंट्रल से इंदौर, मुंबई सेंट्रल से जयपुर, इंदौर से लिंगमपल्ली और मुंबई सेंट्रल से हापा के बीच चलेंगी। इंदौर से पुरी के बीच चलने वाली ट्रेन की टिकट बुकिंग 18 मार्च से शुरू हो जाएगी। यह हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन साप्ताहिक होगी।

ट्रेन संख्या 09371/09372: इंदौर से पुरी के लिए मंगलवार 23 मार्च को रवाना होगी। यह देवास, भोपाल, इटारसी, नागपुर, गोंडिया, राज नंदगांव, दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, संबलपुर सिटी, भुवनेश्वर और खुर्डा होते हुए पुरी पहुंचेगी। वहीं, पुरी से गुरुवार 25 मार्च को इंदौर के लिए रवाना होगी।

ट्रेन संख्या 09227/09228:  मुंबई सेंट्रल से इंदौर चलने वाली ट्रेन सप्ताह में दो दिन गुरुवार और शनिवार को चलेगी। यह दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन होगी, जो कि वडोदरा, रतलाम और उज्जैन स्टेशन पर रुकेगी। यह ट्रेन 18 मार्च से शुरू होने जा रही है।

ट्रेन संख्या 09229/09230:  मुंबई सेंट्रल से जयपुर चलने वाली ट्रेन भी दुरंतो सुपरफास्ट होगी, जो कि सप्ताह में दो दिन शनिवार और मंगलवार को चलेगी। यह ट्रेन वडोदरा, रतलाम और सवाई माधोपुर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09231/09232:  वहीं, सेंट्रल मुंबई से हापा के बीच चलने वाली ट्रेन रोजाना चलेगी। यह दुरंतो सुपरफास्ट ट्रेन अहमदाबाद, सुरेंद्रनगर और राजकोट स्टेशन पर रुकेगी।

ट्रेन संख्या 09016/09015: इंदौर से लिंगमपल्ली के बीच जो स्पेशन ट्रेन चलाई गई है, वह सप्ताह में एक दिन शनिवार को चलेगी। यह हमसफर सुपरफास्ट ट्रेन उज्जैन, रतलाम, वडोदरा, सूरत, वसई रोड, पनवेल, पुणे, सोलापुर, कलबुर्गी और विक्राबाद रुकेगी। इन सभी ट्रेनों में कंफर्म टिकट होने पर यात्रा की जा सकती है।

Related Articles

Back to top button