ब्रेकिंग
West Bengal Politics: टीएमसी छोड़ बीजेपी की ओर बागी सांसद? भूपेंद्र यादव के घर हुई हाई-वोल्टेज बैठक Hajipur Crime News: अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार; हाजीपुर पुलिस ने अमृतपाल सिंह को दबोचा Shocking Incident in Phagwara: गुरुद्वारा साहिब में बच्ची से दरिंदगी; चॉकलेट का लालच देकर आरोपी ने क... Heatwave in Punjab: 45 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान; 11 जून तक लू से सावधान रहने की सलाह, जानें मौसम... Abhijay Arora Vuyyuru: पंचकूला से न्यूयॉर्क तक का संघर्ष; जानिए कैसे एक असफल छात्र बना गूगल का इंजीन... Punjab Mayor Election: मेयर चुनाव से पहले पंजाब की राजनीति गरम; पार्षदों की 'बाड़ाबंदी', मोबाइल फोन ब... Ludhiana News: अब कमिश्नर खुद करेंगे सड़कों की चेकिंग; लुधियाना निगम अधिकारियों को फील्ड में उतरने क... Amritsar Crime News: अमृतसर पुलिस का बड़ा प्रहार; अफगान नागरिक समेत 4 गिरफ्तार, 8 हाई-टेक विदेशी हथि... Gurdaspur Election News: नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर गुरदासपुर में धारा 163 लागू; हथियार लेकर चलने... Ashwini Sharma on Punjab Govt: चुनावी वादों पर अश्विनी शर्मा का हमला; धरने पर बैठे कर्मचारियों के सम...
देश

महाराष्ट्र में हालात बेकाबू… पंजाब, कर्नाटक और गुजरात ने बढ़ाई चिंता, दिल्ली में कट रहा चलान

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच देश में एक बार फिर पिछले साल जैसी ही स्थिति पैदा होने लगी है। 102 दिन बाद पहली बार देश भर में 24 घंटों में 35 हजार से अधिक नए मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में स्थिति अत्यधिक गंभीर होते जा रही है और कई शहरों में सीमित लॉकडाउन जैसे सख्त कदम उठाने पड़े हैं। इस साल पहली बार बुधवार को राज्य में सबसे अधिक 23 हजार से अधिक नए केस मिले हैं। उधर पंजाब, गुजरात, कर्नाटक, तमिलनाडु और छत्तीसगढ़ में कोरोना की तेज हुई रफ्तार ने भी चिंता बढ़ा दी है। गुजरात में बढ़ते मामलों को देखते हुए अहमदाबाद के सभी उद्यान और पार्कों को आज से अगले आदेश तक जनता के लिए बंद कर दिया गया है।

राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों लेकर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य मंत्री, स्वास्थ्य सचिव और अन्य संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि सरकार कुछ सख्त फैसलों पर विचार भी कर सकती है। दिल्ली में मास्क नहीं पहनने वालों का चालान काटा जा रहा है। सब डिविजनल मजिस्ट्रेट राजेश चौधरी ने बताया कि जब से मामले बढ़े हैं तब से हमने और सख्ती बढ़ा दी है। मास्क नहीं पहनने पर हम 2,000 का चालान काट रहे और तुरंत मास्क भी दे रहे हैं।

कोरोना महामारी का सबसे अधिक प्रकोप महाराष्ट्र में देखने को मिल रहा है। महाराष्ट्र के पालघर जिले के सभी सरकारी स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और निजी स्कूल अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है। नंदौर में एक आवासीय विद्यालय (आश्रम शाला) के छात्रों और एक शिक्षक सहित 30 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। छात्रावास को सील कर दिया गया है।

महाराष्ट्र में बीते 24 घंटों के दौरान अकेले 23 हजार से अधिक नए मामले मिले। इस साल में पहली बार राज्य में इतनी ज्यादा संख्या में नए मामले दर्द किए गए हैं। इसमें से अकेले पुणे में ही 4700 से अधिक मामले मिले हैं। बावजूद इसके लोग कोरोना गाइडलाइंस का पालन करने नहीं दिख रहे हैं। पुणे में कोरोना के मामलों में वृद्धि होने के बावजूद मंडी में लोग सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। महाराष्ट्र में अब तक 23.70 लाख से ज्यादा मामले मिल चुके हैं और 53,080 लोगों की जान भी जा चुकी है। बढ़ते मामलों को देखते हुए बीएमसी ने लोगों से अत्यधिक सतर्क रहने को कहा है।

पंजाब, कर्नाटक, तमिलनाडु, गुजरात, छत्तीसगढ़ और दिल्ली में भी मामले बढ़ रहे हैं। केरल में भी नए मामलों की संख्या ज्यादा दो हजार बनी हुई है, लेकिन वहां संक्रमण की रफ्तार में नरमी का रुख बना हुआ है। जबकि, पंजाब में 2,039 नए केस मिले हैं और 35 लोगों की मौत हुई है। इसी तरह कर्नाटक में 1,275, गुजरात में 1,122, तमिलनाडु में 945, छत्तीसगढ़ में 887 और दिल्ली में 536 नए संक्रमित पाए गए हैं। इन राज्यों में नए मामलों की संख्या भले ही कम है, लेकिन संक्रमण की रफ्तार तेज है जो गंभीर चिंता का कारण है। गुजरात में अहमदाबाद में बस सेवा बंद कर दी गई है। चिड़ियाघर, लेकफोर्ट सभी गार्डन को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटों में 35,871 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 172 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 14 लाख 74 हजार 605 हो गया है। इनमें से 1 करोड़ 10 लाख 63 हजार से ज्यादा लोग अब तक ठीक भी हो चुके हैं और 1,59,216 लोगों की मौत भी हुई है। सक्रिय मामले बढ़कर 2,52,364 हो गई है, जो कुल संक्रमितों का 2.05 फीसद है।

Related Articles

Back to top button