ब्रेकिंग
Ujjain Murder Case: 10 साल के मासूम बेटे की गवाही से खुला पिता की हत्या का राज, मां समेत तीन को उम्र... Madhya Pradesh Action: आदिवासी छात्रों से अभद्रता करने वाले टीआई पर गिरी गाज, सीएम मोहन यादव के निर्... MP Industrial Development: महाकौशल और विंध्य क्षेत्र के विकास को मिलेगी रफ्तार, 3 लाख युवाओं को मिले... Uttarakhand News: कार दुर्घटना में महिला समेत दो की दर्दनाक मौत, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी Muralpura Police Station News: जयपुर में अनियंत्रित बस ने कई वाहनों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी Supreme Court Action: महाराष्ट्र में मराठी भाषा नहीं जानने पर लाइसेंस रद्द करने का नियम! सुप्रीम कोर... BJP Booth Strategy Uttar Pradesh: ए, बी, सी और डी कैटेगरी में बंटेंगे बूथ, सरल ऐप से होगा फीडबैक और ... Allahabad High Court News: आजम खान और अब्दुल्ला आजम के दो पैन कार्ड मामले में फैसला सुरक्षित, सजा बढ... Health Minister Irfan Ansari: झारखंड के चार जिलों में खुलेंगे नए मेडिकल कॉलेज, स्वास्थ्य मंत्री ने क... Jharkhand CM News: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने निभाई पारंपरिक रस्में, नेमरा गांव में माता की स्मृति म...
टेक्नोलॉजी

Realme लेकर आ रहा है एक और सस्ता स्मार्टफोन Realme C25, लॉन्च डेट के साथ ही फीचर्स का भी हुआ खुलासा

नई दिल्ली। Realme अपनी C सीरीज के तहत एक और नया स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी नए स्मार्टफोन को Realme C25 नाम से बाजार में उतारेगी और यह आधिकारिक तौर पर 23 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। फिलहाल कंपनी इसे इंडोनेशिया में लॉन्च करने वाली है लेकिन उम्मीद है कि जल्द ही इसे भारत व अन्य देशों में भी पेश किया जाएगा। इस स्मार्टफोन की लॉन्च डेट के साथ ही इसके कई खास फीचर्स भी सामने आ गए हैं।  Realme C25 में दमदार बैटरी से लेकर यूजर्स को शानदार कैमरा क्वालिटी तक कई खास फीचर्स मिलेंगे।

Realme C25 को लेकर कंपनी ने इंडोनेशिया की वेबसाइट पर एक डेडिकेटेड पेज जारी किया है। जहां जानकारी दी गई है कि Realme C25 के साथ ही Realme C21 को भी लॉन्च किया जाएगा। यह इवेंट 23 मार्च को दोपहर 1.30 बजे आयोजित होगा। जिसका लाइव स्ट्रीम कंपनी की आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर देखा जा सकता है। वैसे बता दें कि Realme C21 को इंडोनेशिया से पहले मलेशिया में पिछले दिनों लॉन्च किया जा चुका है।

कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार Realme C25 में फोटोग्राफी के लिए ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। जो कि स्क्वायर शेप्ड में आएगा और फोन का प्राइमरी सेंसर 48MP का हो सकता है। इसके अलावा फोन में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। उम्मीद है कि Realme C21 स्मार्टफोन के फीचर्स मलेशिया में लॉन्च हुए मॉडल के समान ही होंगे।

Realme C25 के स्पेसिफिकेशन्स

सामने आई जानकारी के अनुसार Realme C25 में पावर बैकअप के लिए 6,000mAh की बैटरी दी जा सकती है। जो कि 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio G70 गेमिंग प्रोसेसर पर पेश किया जाएगा यानि अब यूजर्स सस्ते स्मार्टफोन में भी गेमिंग का भरपूर मजा ले सकेंगे। फोन में वॉटरट्रॉप नॉच स्टाइल के साथ 6.5 इंच का डिस्प्ले दिया जाएगा। इसमें सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर उपलब्ध होगा। इसमें यूजर्स को सेल्फी के लिए 8MP का सेल्फी कैमरा उपलब्ध होगा।

Related Articles

Back to top button