ब्रेकिंग
Ayodhya Ram Mandir Controversy: 'राम मंदिर कर्मचारियों की हो CDR जांच', अखिलेश यादव बोले- 99% लोग BJ... Old Delhi Redevelopment: 'शाहजहानाबाद पुनर्विकास निगम' का बदला नाम, अब 'इंद्रप्रस्थ विरासत पुनर्विका... Datia By-Election: दतिया में ASP के दामोदर यादव ने भरा नामांकन, क्षत्रिय समाज ने किया BJP का समर्थन Datia By-Election: नरोत्तम मिश्रा ने उपचुनाव से पहले दिखाई ताकत, सैकड़ों महिलाओं-युवाओं को दिलाई BJP... Chhattisgarh Police Transfer: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, 15 इंस्पेक्टर और 1 SI का तबादला, आदेश जार... Rajasthan Oil Production: बाड़मेर में खोदे जाएंगे 1000 नए तेल कुएं, 3 लाख बैरल प्रतिदिन क्रूड ऑयल उत... Yamuna Jal Pariyojana: शेखावाटी के लिए खुशखबरी! सीकर में खुलेंगे 3 नए कार्यालय, 46 पदों को भी मंजूरी Pakistan Water Crisis: पानी के लिए भारत पर आरोप लगाने वाले पाकिस्तान की खुली पोल, खुद की गलती से जल ... Haryana Super 100 Scheme: नायब सरकार ने बढ़ाईं 100 सीटें, 9 जुलाई से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया PM Modi in Melbourne: मेलबर्न में गूंजा 'भारत माता की जय', पीएम मोदी ने किया 'ऑपरेशन सिंदूर' का जिक्...
खेल

सोना हुआ सस्ता, चांदी के हाजिर भाव में जबरदस्त गिरावट, जानिए कीमतें

नई दिल्ली। सर्राफा बाजार में सोमवार को सोने और चांदी के हाजिर भाव में अच्छी-खासी गिरावट दर्ज की गई। एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार को सोने के हाजिर भाव में 302 रुपये की गिरावट दर्ज की गई। इस गिरावट से सोने का भाव गिरकर 44,269 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया है। सिक्युरिटीज के अनुसार, सोने के वैश्विक भाव में गिरावट और रुपये में मजबूती के चलते कीमत में यह गिरावट आई है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में सोना 44,571 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था

सोने के साथ चांदी के घरेलू हाजिर भाव में भी सोमवार को भारी गिरावट दर्ज की गई। चांदी के हाजिर भाव में सोमवार को 1,533 रुपये प्रति किलोग्राम की गिरावट दर्ज की गई। इससे चांदी का भाव गिरकर  65,319 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया है। गौरतलब है कि पिछले सत्र में चांदी 66,852 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर बंद हुई थी।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार शाम सोने की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के मुताबिक, सोमवार शाम सोने का वैश्विक वायदा भाव कॉमेक्स पर 0.52 फीसद या 9.10 डॉलर की गिरावट के साथ 1,734.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 0.79 फीसद या 13.70 डॉलर की गिरावट के साथ 1,731.53 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोमवार शाम चांदी की भी वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग के अनुसार, सोमवार शाम कॉमेक्स पर मई, 2021 वायदा की चांदी का भाव 2.47 फीसद या 0.65 डॉलर की गिरावट के साथ 25.67 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया। इसके अलावा इस समय चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 2.59 फीसद या 0.68 डॉलर की गिरावट के साथ 25.57 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखाई दिया।

यह है गिरावट का कारण

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘सोमवार को सोने की कीमतें दबाव में ट्रेड करती दिखीं, क्योंकि ट्रेडर्स और इन्वेस्टर्स इस सप्ताह होने वाली यूएस बॉन्ड निलामी पर नजर बनाए हुए हैं।’ उन्होंने आगे कहा कि मजबूत यूएस बॉन्ड यील्ड्स और मजबूत डॉलर के चलते शुरुआती कारोबार में सोने में बिकवाली भी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button