ब्रेकिंग
Dhurandhar 2 Teaser: 'चूना लगा दिया...' धुरंधर 2 का टीज़र देख भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर क्यों उठ रह... Balochistan News: बलूचिस्तान में क्यों बेबस हुई पाकिस्तानी सेना? रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने खुद खोल... India-US Trade Deal: रूस से तेल की खरीद बंद करेगा भारत? ट्रंप के 'मेगा डील' ऐलान के बाद बदल जाएगी दु... Meta Data Privacy 2026: क्या फेसबुक-इंस्टाग्राम आपकी जासूसी कर रहे हैं? ऑफ-मेटा एक्टिविटी सेटिंग से ... Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर शिव पूजा में भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, पुण्य की जगह लग सकता ... वैलेंटाइन डे स्किन केयर: चेहरे पर आएगा चांद जैसा ग्लो, आजमाएं ये आसान घरेलू फेस पैक; हर कोई पूछेगा ख... RSS प्रमुख मोहन भागवत का बड़ा बयान: बोले- अवैध प्रवासियों को रोकना सरकार की जिम्मेदारी, जनसांख्यिकीय... Lonavala Tragedy: लोनावाला की 400 फीट गहरी खाई में मिली नवी मुंबई की लॉ छात्रा की लाश, ट्रैकिंग के द... Mamata vs Centre: दिल्ली पुलिस पर भरोसा नहीं? ममता बनर्जी ने बंगाल से बुलाई स्पेशल फोर्स, दिल्ली में... नोएडा मर्डर: दहेज में फ्लैट नहीं मिला तो हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या; ससुराल वा...
देश

तमिलनाडु की सात जातियां देवेंद्रकुला वेल्लालार समुदाय में होंगी शामिल, जानें क्यों लिया गया फैसला

नई दिल्ली। तमिलनाडु की सात जातियों को देवेंद्रकुला वेल्लालार समुदाय में शामिल करने के प्रस्ताव को संसद की मंजूरी मिल गई है। राज्यसभा ने सोमवार को इससे संबंधित संविधान (अनुसूचित जाति)आदेश (संशोधन) विधेयक 2021 को पारित कर दिया। लोकसभा में यह विधेयक पिछले हफ्ते ही पारित हो गया था। अब इसे मंजूरी के लिए राष्ट्रपति के पास भेजा जाएगा। इस बिल के जरिये संविधान (अनुसूचित जाति) आदेश, 1950 में बदलाव किया गया है।

इस विधेयक के जरिये देवेंद्रकुलन वेल्लार के साथ देवेंद्रकुलथन समुदाय की प्रविष्टि बदल जाएगी। अधिनियम में अभी इस समुदाय की अलग से प्रविष्टि है। लेकिन अब इसे देवेंद्र कुला वेल्लालार में समाहित किए जाने वाले समुदायों में शामिल किया गया है। इन समुदायों में देवेंद्रकुलथन, कल्लाड़ी, कुदुंबन, पल्लन, पन्नाडी और वतिरियान शामिल हैं। अलग से प्रविष्टि को खत्म कर दिया जाएगा।

विधेयक पर बहस का जवाब देते हुए, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री थावर चंद गहलोत ने विपक्ष के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इस विधेयक का तमिलनाडु के विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है। अनुसूचित जातियों की सूची में संशोधन के लिए एक निर्धारित प्रक्रिया है और इसकी शुरुआत 2015 में राज्य सरकार की तरफ से प्रस्ताव भेजने के साथ हुई थी। तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव 6 अप्रैल को होंगे।

Related Articles

Back to top button