ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
टेक्नोलॉजी

Google Assistant के ये हैं वो गुप्त फीचर, आपको भी नहीं होगी इनकी जानकारी

नई दिल्ली। Google असिस्टेंट के आने से लोगों की जिन्दगी काफी आसान हो गई है। अब लोग इस तकनीक के माध्यम से टाइप नहीं बल्कि बोलकर किसी भी चीज की जानकारी हासिल कर लेते हैं। जाहिर है आप भी गूगल असिस्टेंट का उपयोग करते होंगे। आपसे पूछा जाए कि आप गूगल असिस्टेंट के फीचर के बारे में कितना जानते हैं, तो आप इस बात का शायद ही जवाब दे पाएंगे। आज हम आपको यहां गूगल असिस्टेंट के कुछ चुनिंदा फीचर के बारे में बताएंगे, जिनके बारे में आपको शायद ही पता होगा।

Google Assistant लेंस

गूगल असिस्टेंट का यह फीचर बेहद खास है। इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी ऑब्जेक्ट की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर्स को गूगल असिस्टेंट में जाकर गूगल असिस्टेंट लेंस की कमांड देनी होगी और उसके बाद डिवाइस का कैमरा ओपन हो जाएगा। अब कैमरा को उस ऑब्जेक्ट की तरफ प्वाइंट करें, जिसकी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। फोन की स्क्रीन पर ब्लैक कलर के डॉट दिखाई देने लगेंगे। इसका मतलब है कि यह फीचर ऑब्जेक्ट को एनालाइस कर रहा है। कुछ सेकेंड के बाद यूजर्स को उस ऑब्जेक्ट से जुड़ी जानकारी मिल जाएगी।

Google Interpreter मोड

गूगल असिस्टेंट के इस फीचर के जरिए यूजर्स किसी भाषा को ट्रांसलेट कर सकते हैं। इस फीचर का उपयोग करने के लिए यूजर्स को गूगल असिस्टेंट में Google Interpreter Mode की कमांड देनी होगी और उसके बाद ट्रांसलेटर बॉक्स ओपन हो जाएगा। यहां यूजर्स किसी भी भाषा का अनुवाद कर सकेंगे।

आपके लिए Google Assistant पढ़ेगा खबर

यदि यूजर्स गूगल असिस्टेंट से खबर सुनना चाहते हैं, तो उन्हें सबसे पहले गूगल असिस्टेंट ओपन करना होगा। अब गुड मॉर्निंग कमांड देनी होगी और इसके बाद गूगल असिस्टेंट शहर की मौसम से लेकर देश की ताजा खबरें तक पढ़कर सुनाने लगेगा।

कोविड 19 को लेकर रिलीज किया गया था अपडेट 

Google ने पिछले साल कोविड 19 से जुड़े नए अपडेट को जारी कर दिया था। साथ ही Google Assistant Dirving मोड को भी जारी करने का ऐलान किया था। Google के नए अपडेट के आने से एंड्राइड और iOS यूजर को कोडिव-19 से जुड़ी सटीक और रियर टाइम इन्फॉर्मेंशन मिलेगी। मतलब अगर आप वीकेंड में बाहर निकल रहे हैं, तो Google Map से पहले ही पता लगा सकेंगे कि किस पब्लिक प्लेस या पब्लिक ट्रांसपोर्ट जैसे बस और ट्रेन में ज्यादा भीड़भाड़ है।

Related Articles

Back to top button