ब्रेकिंग
Supreme Court on Air Ticket Price Hike: हवाई किराये में 700% बढ़ोतरी पर सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पण... Tej Pratap Yadav Security Increase Demand: जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने क... ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता मिटाओ’ मार्च के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का तेलंगाना से कांग्रेस को ... गुजरात में सख्त शराबबंदी के नियमों को धत्ता बताते हुए राजकोट के एक होटल में आयोजित हुई हाई-प्रोफाइल ... पैनिक अटैक: बिना किसी वास्तविक खतरे के अचानक शरीर में क्यों उत्पन्न होने लगती है घबराहट और बेचैनी? Dewas TI Dilip Puri Murder Case: शहीद टीआई दिलीप पुरी के परिवार को 1 करोड़ की सहायता और पत्नी को एसआ... Dilip Puri Funeral Barmandal Dhar: शहीद टीआई दिलीप पुरी का पैतृक गांव बरमंडल में राजकीय सम्मान के सा... Ayodhya Ram Mandir Donation Case Supreme Court: राम मंदिर दान चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फ... Dilip Puri Murder Case Dewas: अवैध शराब पकड़ने गए टीआई दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हत्या, सिविल ड्र... PDP Foundation Day Srinagar 2026: श्रीनगर में पीडीपी के कार्यकर्ता सम्मेलन में महबूबा मुफ्ती का केंद...
खेल

रिषभ पंत व सूर्यकुमार को नहीं मिला मौका, दो खिलाड़ियों ने किया डेब्यू, पहली बार वनडे में साथ खेलेंगे पांड्या बंधू

नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो नए चेहरों को शामिल किया गया। ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या व प्रसिद्ध कृष्णा को पहली बार वनडे टीम में खेलने का मौका मिला और दोनों ने इस मैच के जरिए इंग्लैंड के खिलाफ अपने वनडे करियर की शुरुआत की। वनडे क्रिकेट में पहली बार हार्दिक पांड्या और क्रुणाल पांड्या की जोड़ी एक साथ खेलती नजर आएगी। दोनों ही ऑलराउंडर हैं जिसमें हार्दिक पांड्या तेज गेंदबाजी करते हैं तो वहीं क्रुणाल पांड्या स्पिन गेंदबाजी करते हैं।

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज व टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन करने वाले विकेटकीपर-बल्लेबाज रिषभ पंत को प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया। वनडे में इस मैच में ये जिम्मेदारी केएल राहुल ही निभाते नजर आएंगे। वहीं शिखर धवन की ओपनर के तौर पर टीम में वापसी हुई है। धवन को इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले के बाद टीम से बाहर कर दिया गया था। टी20 में अच्छा प्रदर्शन करने वाले सूर्यकुमार यादव को भी इस मैच में मौका नहीं मिला है।

पारी की शुरुआत रोहित शर्मा के साथ शिखर धवन करेंगे तो वहीं विराट कोहली तीसरे नंबर पर रहेंगे। चौथे नंबर की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर पर रहेगी तो केएल राहुल मध्यक्रम यानी पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरेंगे। हार्दिक पांड्या को फिनिशर की भूमिका के लिए छठे नंबर पर रखा गया है।

पहले वनडे में बतौर स्पिनर कुलदीप यादव की वापसी हुई है, टीम इंडिया का ये चाइनामैन गेंदबाज काफी वक्त से अपनी बारी का इंतजार कर रहा था। स्पिन डिपार्टमेंट की जिम्मेदारी टीम मे कुलदीप यादव के साथ-साथ क्रुणाल पांड्या की होगी तो वहीं तेज गेंदबाज के तौर भुवनेश्वर कुमार, शार्दुल ठाकुर व प्रसिद्ध कृष्णा हैं। भुवी तेज गेंदबाजों की अगुआई करेंगे।

पहले वनडे के लिए इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया-

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली (कप्तान), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा।

Related Articles

Back to top button