ब्रेकिंग
कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकला चीता, श्योपुर के गांव में ग्रामीणों ने किया पथराव; सुरक्षा पर उठे सवा... उज्जैन महाकाल मंदिर: भस्म आरती में उमड़ी हजारों भक्तों की भीड़, जानें कैसे हुआ बाबा का पंचामृत अभिषे... केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय ने BAPS के प्रसिद्ध विद्वान स्वामी भद्रेशदास को 'वेदान्तविद्या-विश्वग... खगड़िया में फर्जी IAS मनीष गुप्ता गिरफ्तार, घर से टेस्ला कार, 20 क्रेडिट कार्ड व बारहसिंगा के सींग ब... NEET-UG 2026 पेपर लीक मामला: दिल्ली कोर्ट ने खारिज की 3 आरोपियों की लाई डिटेक्टर टेस्ट की मांग, CBI ... फरीदाबाद में बड़ा हादसा: पानी की बोतलों से भरा ई-रिक्शा पलटने से मासूम सक्षम की जान गई, चालक गिरफ्ता... IND vs SL Test: सिराज-प्रसिद्ध को मिला रेस्ट, सिर्फ आकिब नबी मैदान पर उतरा; जानें क्या है टीम मैनेजम... : '7 डॉग्स' की भारत में एंट्री! मिडिल ईस्ट में रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बाद 21 अगस्त को सिनेमाघरों में ध... भारत-बांग्लादेश सीमा पर बढ़ा तनाव, जलपाईगुड़ी से भारतीय किसान दीपांकर गोप को जबरन उठा ले गए बांग्लाद... Apple Pay की भारत में एंट्री: शुरुआती चरण में केवल वीजा और मास्टरकार्ड सपोर्ट, यूपीआई यूजर्स को करना...
मनोरंजन

Thalaivi Trailer में परफॉर्मेंस के लिए कंगना रनोट को मिल रही तारीफ़ें, सेलेब्स ने कहा- रोंगटे खड़े हो गये

नई दिल्ली। 23 मार्च को कंगना रनोट के जन्मदिन पर उनकी आगामी फ़िल्म थलाइवी का ट्रेलर रिलीज़ किया गया। इस फ़िल्म में कंगना तमिलनाडु की लीजेंड्री एक्ट्रेस और राजनेता जे जयललिता के किरदार में हैं। ट्रेलर आते ही छा गया है और कंगना के अभिनय की जमकर तारीफ़ की जा रही है। कई सेलेब्रिटीज़ ने कंगना की शान में ट्वीट किये हैं।

कंगना रनोट को सिमरन में निर्देशित करने वाले हंसल मेहता ने लिखा- प्रभावशाली। ऐसा लगता है कि कंगना एक बार फिर छाने वाली हैं। शैलेष आर सिंह, कंगना, हितेश ठक्कर, विष्णु वर्द्धन इंदूरी, विजय और पूरी थलाइवी टीम को इस मेहनत के लिए बधाई।

एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर ने लिखा- अपनी फ़िल्मों की च्वाइस से हमेशा हैरान करती हो। शानदार ट्रेलर के बधाई कंगना। अभी भी रोंगटे खड़े हो रहे हैं। सामंता अक्कीनेनी ने लिखा- थलाइवी ट्रेलर जानदार है। कंगना, तुम सबसे बहादुर, साहसी और हमारी पीढ़ी की सबसे काबिल एक्ट्रेस हो। विजय सर, यह रोंगटे खड़े करने वाला स्टफ है। सिनेमाघरों में यह जादू देखने का इंतज़ार है।

एक्ट्रेस मीरा चोपड़ा ने लिखा- थलाइवी का ट्रेलर अच्छा लगा। ऐसा लगता है कि कंगना ने एक बार फिर बेहतरीन काम किया है। पूरी टीम को शुभकामनाएं। थलाइवी में जयललिता की मां का किरदार निभा रहीं एक्ट्रेस भाग्यश्री ने कंगना को जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा- पर्दे पर बेटी कंगना को जन्मदिन की बधाई। ईश्वर तुम्हें सफलता दे। तुम्हें जयललिता को निभाते देखना सुखद अनुभव था। तुमने इसके साथ पूरा न्याय किया है।

कंगना जयललिता के रोल में काफ़ी कंविंसिंग और प्रभावशाली दिख रही हैं। थलाइवी का कथा-काल काफ़ी लम्बा है। ऐसे में कंगना ने इस चरित्र को निभाने के लिए जो शारीरिक बदलाव किये हैं, वो साफ़ नज़र आते हैं और समय के साथ चरित्र की यात्रा को उकेरने में कामयाब रहते हैं।

ट्रेलर में दूसरा सबसे अहम किरदार एमजीआर यानी एमजी रामाचंद्रन है, जिसे बेहतरीन कलाकार अरविंद स्वामी ने निभाया है। ट्रेलर में एक्ट्रेस मधु की झलक भी दिखायी देती है, जो जानकी रामचंद्रन के रोल में हैं। जानकी रामचंद्रन तमिलनाडु की पहली महिला मुख्यमंत्री और एमजी रामचंद्रन की तीसरी पत्नी थीं।

थलाइवी को एएल विजय ने निर्देशित किया है। फ़िल्म की पटकथा बाहुबली सीरीज़ लिखने वाले वेटरन फ़िल्म राइटर केवी विजयेंद्र प्रसाद ने लिखी है, जिन्होंने कंगना की फ़िल्म मणिकर्णिका- द क्वीन ऑफ़ झांसी का लेखन भी किया था। थलाइवी का निर्माण विष्णु वर्द्धन इंदूरी और शैलेष आर सिंह ने किया है। थलाइवी तमिल, तेलुगु और हिंदी में 23 अप्रैल को रिलीज़ की जा रही है।

Related Articles

Back to top button